{"_id":"681a612f4bc18dc19d03f258","slug":"one-driver-caught-stealing-oil-from-tankers-mathura-news-c-29-1-mtr1013-392792-2025-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: टैंकरों से तेल चोरी करते एक चालक पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: टैंकरों से तेल चोरी करते एक चालक पकड़ा
विज्ञापन
टाउनशिप। बीपीसीएल डिपो से तेल भरवा कर बाहर आए दो टैंकरों से तेल चोरी कर रहे एक चालक को थाना रिफाइनरी पुलिस ने पकड़ लिया, जबकि दूसरा भागने में सफल रहा। पुलिस दोनों टैंकरों को थाने ले आई। एसएसपी एक मामले में थाने आए, तब उन्होंने टैंकरों को थाने के अंदर कराया।
थाना रिफाइनरी के गेट नंबर 9 के निकट से मंगलवार दोपहर बीपीसीएल से डीजल भरकर चालकों ने टैंकर बाहर खड़े कर दिए। चालक योगेश एवं देवेंद्र गाड़ियों से तेल चोरी करने लगे, तभी रिफाइनरी पुलिस मौके पर पहुंच गई। तेल चोरी करते योगेश को पकड़ लिया। देवेंद्र भागने में सफल रहा। पुलिस योगेश व दोनों गाड़ियों को थाने ले गयी।
दोनों गाड़ी जीजा-साले की हैं और बालाजीपुरम के रहने वाले हैं। इधर रिश्वत लेने के आरोप में डॉक्टर को रिफाइनरी थाना लाया गया। एसएसपी व अन्य अधिकारी थाने पहुंच गए। एसएसपी ने बाहर खड़े टैंकरों के बारे में पूछा और उन्हें थाने में अंदर कराया। रिफाइनरी सीओ श्वेता वर्मा ने बताया है दो टैंकर पकड़े गए हैं। आपूर्ति विभाग रिपोर्ट दर्ज करा रहा है। संवाद