{"_id":"6a821d74bdbb0183a30818e2","slug":"one-dead-six-injured-in-collision-between-car-and-tempo-mathura-news-c-412-1-mt21005-10766-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: कार व टेंपो की टक्कर में एक की मौत, छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: कार व टेंपो की टक्कर में एक की मौत, छह घायल
विज्ञापन
गोवर्धन। थाना क्षेत्र के गांव पलसों के समीप शनिवार को अल्टो कार और टेंपो की टक्कर हो गई। हादसे में टेंपो सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि छह श्रद्धालु घायल हो गए। मृतक के भाई ने कार नंबर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कराई है।
जानकारी के अनुसार श्रद्धालु गिरिराज महाराज की परिक्रमा लगाने के बाद टेंपो से गोवर्धन चौराहे की ओर आ रहे थे। इसी दौरान एक कार गोवर्धन की ओर जा रही थी। पलसों गांव के समीप दोनों वाहनों की भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने बस्ती के गांधीनगर स्थित गांव महरि खाता निवासी सूर्यांशदीप को मृत घोषित कर दिया।
हादसे में राजस्थान के अलवर के बहरोल निवासी प्रवीण कुमार, हाथरस के लाडपुर निवासी वीरपाल, बरसाना निवासी लखन कुमार, डीग के गांव बहज निवासी राहुल, उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल निवासी नेत्र सिंह और हरियाणा के ओम इंक्लेव पाटू निवासी गायत्री घायल हुए हैं। सभी का उपचार जारी है।
विज्ञापन
सीओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के भाई मिथुन ने कार नंबर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर कार चालक की तलाश की जा रही है।