फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   One day fair will be held on Navsamvatsar

नवसंवत्सर पर लगेगा एकदिवसीय मेला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2022 05:27 PM IST
विज्ञापन
One day fair will be held on Navsamvatsar
मथुरा। नव संवत्सर (हिंदू नववर्ष) की पूर्व संध्या पर 21 वां एक दिवसीय नववर्ष मेले का आयोजन एक अप्रैल को सेठ बीएन पोद्दार इंटर कॉलेज, के मैदान पर लगेगा। भारतीय संस्कृति से ओत-प्रोत इस मेले में विभिन्न सांस्कृतिक एवं रंगारंग कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र होंगे।
विज्ञापन

नववर्ष मेला समिति की सरस्वती शिशु मंदिर दीनदयाल नगर में हुई बैठक मेला महामंत्री प्रदीप श्रीवास्तव ने बताया कि भारतीय संस्कृति के प्रचार-प्रसार के लिए नव संवत्सर पर इस बार 21 वां नववर्ष मेला लगेगा। मेले में प्रसाद स्वरूप गंगा जल, मिश्री, नीम की कोपल एवं नव संवत्सर बधाई कलेंडर समिति की ओर से निशुल्क भेंट किया जाएगा। मेले का शुभारंभ एक अप्रैल को भूमि पूजन एवं हवन के साथ होगा।
विज्ञापन

प्रतियोगिताओं में सीनियर और जूनियर वर्ग में मेंहदी, रंगोली, पोस्टर बनाओ, रंग भरो, भारतीय पर्व आलेखन, लोकगीत गायन, लोकनृत्य प्रतियोगिता सामूहिक एवं एकल वर्ग, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता और रूप सज्जा प्रतियोगिता भारतीय गौरवशाली परंपरा व इतिहास के आधार पर होंगी। घोड़ा, ऊंट की सवारी, झूले, खेल-तमाशा, खान-पान की स्टॉल, स्वदेशी वस्तुओं की बिक्री, योग कार्यक्रम, नृत्य संगीत सहित भारतीय संस्कृति पर आधारित विविध मनोरंजक पूर्ण कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में राजीव कृष्ण अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, अजय अग्रवाल सराफ, डॉ.दीपा अग्रवाल, सुभाष सैनी, मीडिया प्रमुख मुकेश शर्मा, रामदास चतुर्वेदी पार्षद, तरुण नागर, हरवीर सिंह चाहर, समीर बंसल, डॉ. मालती मिश्रा, डॉ. रुचि अग्रवाल, सरदार राजेंद्र सिंह होरा, मयंक कक्कड़, विशाल रोहेला, यतेंद्र सिसोदिया, रंजन चूडामणि, नीलम पांडेय, सोम कुमार लवानिया, राजकुमार अग्रवाल, सुरेश कुमार, रविंद्र प्रताप सिंह, प्रांजुल अग्रवाल, महेश गोरखाली एवं आशा अग्रवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed