{"_id":"62dc37d625b18e72c90ec543","slug":"one-arrested-for-threatening-to-blow-up-mahant-dharmendra-giri-mathura-news-mtr5212713181","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंत धर्मेंद्र गिरि को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंत धर्मेंद्र गिरि को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला दबोचा
विज्ञापन
मथुरा। महामंडलेश्वर को फोन पर बम से उड़ाने की धमकी देने वाले को जैंत पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेजा है। जिस फोन से धमकी दी थी, वह मोबाइल भी बरामद किया गया है।
एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने अपने कार्यालय में पत्रकारों को बताया कि 2 जुलाई को महामंडलेश्वर धर्मेंद्र गिरि गोस्वामी के मोबाइल पर किसी ने फोन करके उन्हें बम से उड़ाने की धमकी दी थी। महंत ने जैंत थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। महंत ने बताया था कि उन्हें तीन माह में दूसरी बार जान से मारने की धमकी मिली है। मुकदमा दर्ज होने के बाद जैंत पुलिस ने धमकी देने वाले की तलाश की। शनिवार को मालगोदाम रोड से उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
जैंत थाना प्रभारी मनोज कुमार शर्मा ने पुलिस टीम के साथ महंत को धमकी देने वाले सेरीमल इस्लाम चौधरी निवासी लालापुर जिला हथकल्ली असम को माल गोदाम रोड से गिरफ्तार किया है। सीओ सदर प्रवीण मलिक ने बताया कि महंत की फेसबुक आईडी से मोबाइल नंबर लेकर इसने बम से उड़ाने की धमकी दी थी। अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद सर्विलांस की मदद से धमकी देने वाले को गिरफ्तार किया गया है।