फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   One arrested for robbery on the pretext of selling a car on OLX

Mathura News: ओएलएक्स पर कार बेचने का झांसा देकर लूट के मामले में एक गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Jan 2023 05:50 PM IST
विज्ञापन
One arrested for robbery on the pretext of selling a car on OLX
भरतपुर। ओएलएक्स पर कार बेचने का झांसा देकर तेलंगाना के तीन लोगों से 5.72 लाख रुपये की लूट के मामले में चार वर्ष से फरार चल रहे आरोपी अलवर जिले के कठूमर थाना इलाके के गांव तसई निवासी उदयवीर राजपूत को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

कोतवाली के सब इंस्पेक्टर रामदीन शर्मा ने बताया कि तेलंगाना के शंकर पल्ली थाना इलाके के गांव फतेहपुर निवासी चिरंजीवी पदमाशाली ने 7 अक्तूबर 2018 को थाने में मामला दर्ज कराया था। रिपोर्ट में चिरंजीवी ने बताया कि उसने दो अक्तूबर 2018 को ओएलएक्स पर स्विफ्ट डिजायर कार बेचने का विज्ञापन देखा था। इस पर उसने कार खरीदने के लिए विज्ञापन में दिए गए फोन नंबरों पर बात की। कार बेचने वाले लोगों ने उन्हें रुपये लेकर बयाना बुलाया। इस पर चिरंजीवी, उसका भाई श्रीकांत और दोस्त अमरिंदर रेड्डी हैदराबाद से फ्लाइट से जयपुर आए और जयपुर से टैक्सी लेकर बयाना पहुंचे।
विज्ञापन

रिपोर्ट में चिरंजीवी ने बताया कि कार बेचने का झांसा देकर तीन बाइकों पर आए छह लोग अवैध हथियार दिखाकर उनके पास मौजूद 5.72 लाख रुपयों को लूट कर फरार हो गए। मामले में कठूमर थाना क्षेत्र के गांव तसई निवासी उदयवीर राजपूत को गिरफ्तार किया गया है। अन्य साथियों के बारे में पूछताछ की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed