फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   On the terms of Kovid, the prisoners in the jail will now meet the relatives

कोविड की शर्तों पर जेल में बंदियों से होगी अब परिजनों की मुलाकात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2022 07:36 PM IST
विज्ञापन
On the terms of Kovid, the prisoners in the jail will now meet the relatives
मथुरा। करीब दो वर्ष बाद जेल में कैद बंदियों के चेहरों पर मुस्कराहट आ गई है। बुधवार को बंदियों की उनके परिजनों से मुलाकात बहाल कर दी गई। शासन के निर्देश मिलते ही जेल प्रशासन ने इसकी पूरी तैयारी कर ली है। फिलहाल एक बंदी सप्ताह मेें सिर्फ अपने एक परिजन से ही मुलाकात कर सकेगा। उसके लिए कोविड की शर्तों का पालन करना होगा।
विज्ञापन

आखिरकार शासन ने कोविड के नियमों के तहत बुधवार को बंदियों की परिजन से मुलाकात बहाल कर दी। इसकी सूचना जैसे ही जेल प्रशासन को लगी उनके द्वारा बंदियों को इसकी जानकारी दी। बंदियों ने जानकारी लगते ही अपने-अपने परिजनों को फोन करके इसकी सूचना दी। साथ ही उन नियमों की भी जानकारी दी जिनका अनुपालन परिजन को जेल में मुलाकात के दौरान करना होगा।
विज्ञापन

जेल अधीक्षक ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि शासन द्वारा तय किए गए नियमोें के अनुसार एक बंदी अपने परिजन से सप्ताह में सिर्फ एक बार ही मुलाकात कर सकेगा। परिजन से मुलाकात के दौरान थर्मल स्कैनिंग, सैनिटाइजेशन, सोशल डिस्टेंसिंग जैसे नियमों का तो अनुपालन कराना होगा। साथ ही परिजन का दोनों डोज या फिर आरटीपीसीआर की रिपोर्ट लाना अनिवार्य होगा। मुलाकात के बाद बंदी को बैरक में भेजने से पूर्व सैनिटाइज भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed