फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   On Sharad Purnima, the rays of the moon shower nectar

शरद पूर्णिमा पर चंद्रमा की किरणों से होती है अमृत वर्षा : गुरुशरणानंद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Oct 2024 11:54 PM IST
विज्ञापन
On Sharad Purnima, the rays of the moon shower nectar
यमुना पूजन करते बाबा रामदेव व अन्य संतगण
मथुरा। महावन स्थित कार्ष्णि आश्रम रमणरेती में शरद पूर्णिमा के पर्व पर योग गुरु बाबा रामदेव पहुंचे। उन्होंने पीठाधीश्वर कार्ष्णि गुरुशरणानंद महाराज से आशीर्वाद लिया और यमुना किनारे स्थित ब्रह्मांड घाट पर संतों के साथ यमुना पूजन किया।
विज्ञापन



पीठाधीश्वर कार्ष्णि गुरुशरणानंद महाराज ने बताया कि शास्त्रों के अनुसार, शरद पूर्णिमा पर चंद्रमा की किरणों से अमृत वर्षा होती है। इस विशेषता के कारण भगवान श्रीकृष्ण ने इस दिन को रासोत्सव के लिए उपयुक्त माना। शरद पूर्णिमा की सुबह आराध्य देव को श्वेत वस्त्राभूषण से सज्जित कर पूजा-अर्चना करनी चाहिए।
विज्ञापन



गीता मनीषी ज्ञानानंद महाराज ने कहा रमणरेती एक रमणीक स्थल है ब्रह्माण्ड घाट भी अपने आप में एक अलौकिक स्थान है यमुना महारानी की कल-कल निर्मल धारा बह रही है जो बहुत ही सुन्दर व अद्वितीय है।इसी दौरान गोविन्द तीर्थ महाराज, एवं अन्य संतों ने प्रवचन किए। इस अवसर पर कार्ष्णि स्वरुपा नंद महाराज कार्ष्णि दिव्यानंद महाराज, कार्ष्णि हरदेवानंद महाराज, भानु पीठाधीश्वर प्रेमानंद महाराज, दिनेश मिश्रा,चंदर अरोड़ा आदि भक्त मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed