फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   on field to choke on murder of a women

खेत पर गई महिला की गला घोंटकर हत्या

Wed, 24 Jul 2019 08:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2019 08:51 PM IST
विज्ञापन
on field to choke on murder of a women
मथुरा। चौमुंहा में महिला की हत्या के बाद घटनास्थल पर लगी भीड़। - फोटो : MATHURA
चौमुहां (मथुरा)। बुधवार की शाम चौमुहां में खेत पर गई महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। हत्यारे ने महिला की साड़ी का फंदा बनाकर गला घोंट दिया। पेड़ के सहारे महिला का पड़ा शव देखकर पास खेल रहे बच्चों ने शोर मचाया। सूचना पर पहुंची जैंत पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और जानकारी जुटाई। पुलिस की मानें तो प्रथम दृष्टया प्रेम संबंधों में महिला की हत्या की गई है।
विज्ञापन

चौकी जैंत के कस्बा चौमुहां निवासी वीनेश (30) पत्नी नहना बुधवार की दोपहर खेत पर भूसा लेने गई थी। खेत पर पेड़ केे सहारे महिला के गले में साड़ी का फंदा लगा देख पास खेल रहे बच्चे चौंक गए। शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण भी आ गए।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची जैंत पुलिस ने पूरी जानकारी जुटाते हुए शव को कब्जे में लिया। सीओ सदर रमेश तिवारी भी मौके पर पहुंच गए। चौकी प्रभारी सुल्तान सिंह ने बताया कि आरोप पड़ोस के युवक पर लग रहा है। प्रथम दृष्टया प्रेम संबंधों के चलते महिला की उसी की साड़ी से गला घोंटकर हत्या की गई है। बावजूद तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला ने किया संघर्ष, शरीर पर चोट के निशान
चौमुहां। महिला के शव और आसपास खुदी पड़ी मिट्टी को देखकर साफ लग रहा है कि महिला ने संघर्ष किया है। उसके शरीर पर भी कई जगह चोटों के निशान हैं। माना जा रहा है कि जिस वक्त महिला का गला साड़ी से घोंटा गया है उस समय महिला संघर्ष करती रही है। हालांकि आसपास के खेतों पर काम कर रहे लोगों का कहना है कि उन्होंने किसी को नहीं देखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed