फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Omveer murdered out of spite over public humiliation regarding outstanding dues

किसान से ऐसी रंजिश: ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या, फिर लाश को भी रौंदा; बेइज्जती का खौफनाक तरीके से लिया बदला

Tue, 22 Sep 2026 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 22 Sep 2026 12:34 AM IST
सार

मथुरा के नौहझील के भैरई गांव में 25 हजार रुपये के बकाये को लेकर पंचायत में हुई कथित बेइज्जती के बाद किसान ओमवीर की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी सोनू ने किसान को शराब पिलाने के बाद ट्रैक्टर से कुचल दिया और फरार हो गया।
 

विज्ञापन
Omveer murdered out of spite over public humiliation regarding outstanding dues
Crime demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के नौहझील के गांव भैरई में ट्रैक्टर से कुचलकर की गई किसान की हत्या मामले की परतें धीरे-धीरे खुलने लगी हैं। पुलिस द्वारा की गई पड़ताल में पता चला है कि मामला महज लेनदेन का नहीं, बल्कि बकाया पर बेइज्जति से जुड़ा है। पांच दिन पूर्व मामले को लेकर गांव के मुअज्जिज लोगों की मौजूदगी में पंचायत हुई थी। बताया जा रहा है कि ओमवीर ने सभी के सामने आरोपी सोनू से अपना 25 हजार रुपया चुकाने का तगादा किया था। सार्वजनिक रूप से हुई बेइज्जति से सोनू बेहद नाराज था। इसी खुन्नस में उसने हत्याकांड को अंजाम दिया। आरोपी अभी भागा हुआ है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन

 

नौहझील के गांव भैरई में लेन-देन को लेकर हुई 47 वर्षीय किसान ओमवीर उर्फ करुआ की हत्या के मामले में रोंगटे खड़े कर देने वाली बातें सामने आ रही हैं। परिजनों से बात से साफ हुआ है कि यह वारदात अचानक आए गुस्से का नतीजा नहीं, बल्कि सोची-समझी साजिश थी। आरोपी सोनू पांच दिनों से ओमवीर को ठिकाने लगाने की फिराक में था और आखिरकार उसे मौका मिल गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक ओमवीर के भतीजे श्याम के अनुसार, चाचा ओमवीर के सोनू पर कटर,भूसे व अन्य सामान के 25 हजार रुपये का बकाया था। जब भी चाचा उससे पैसों का तगादा करते तो आरोपी टालमटोल कर देता था। घटना से पांच दिन पहले पैसों के लेन-देन के मुद्दे पर आपस में गांव में 4-5 मुअज्जिज लोगों की एक बैठक हुई थी। इस बैठक में ओमवीर ने अपने बकाया पैसे मांगे। इसे सोनू ने अपनी घोर बेइज्जती मान लिया। बैठक के बाद से ही सोनू भयंकर गुस्से और तैश में था। उसने अपने एक-दो करीबियों से खुलेआम कहा था कि वह जल्द ही ओमवीर की जुताई कर देगा, लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि वह इस धमकी को इतने खौफनाक तरीके से सच कर दिखाएगा।
 
विज्ञापन

ओमवीर को शराब पिलाकर दिया वारदात को अंजाम
शनिवार को सोनू ने अपनी उसी साजिश के तहत काम किया। खेत पर जुताई के लिए पहुंचने के बाद सोनू ने ओमवीर को पहले जमकर शराब पिलाई। जब ओमवीर पूरी तरह से नशे की हालत में आ गए तो सोनू ने हैरो लगे ट्रैक्टर को चढ़ा दिया। सांस चलती देखकर दोबारा से ट्रैक्टर चढ़ाकर उनकी जान ले ली। घटना को अंजाम देने के बाद सोनू वहां से भाग निकला। पुलिस ने मृतक के भाई गोपाल सिंह की तहरीर पर आरोपी सोनू के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। फरार सोनू की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं, लेकिन फिलहाल उसका कोई सुराग नहीं लग सका है।

 

हत्यारोपी के परिजनों को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी
हत्याकांड के बाद से ही गांव भैरई में मातमी सन्नाटा और दहशत का माहौल है। वारदात के कारणों को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। उधर, आरोपी सोनू की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने उसके कुछ परिजनों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है। हालांकि, मुख्य आरोपी सोनू अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर बना हुआ है। पुलिस का दावा है कि संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed