फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Officials visited Chaumuhan CHC to review health services

Mathura News: स्वास्थ्य सेवाओं को परखने चौमुहां सीएचसी पहुंचे अधिकारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jan 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Officials visited Chaumuhan CHC to review health services
चौमुहां। शासन के निर्देश पर सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और जमीनी हकीकत का जायजा लेने के लिए हाथरस से आई स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौमुहां समेत विभिन्न उपकेंद्रों का औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन

हाथरस से आए डॉ. आलम और डॉ. आरएन सिंह की संयुक्त टीम ने चौमुहां सीएचसी के अलावा पीएचसी पेलखू, पीएचसी भरना कला, आरोग्य मंदिर सहार और सेमरी का सघन निरीक्षण किया। टीम ने मुख्य रूप से मरीजों के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया और पारदर्शिता, प्रसव कक्ष की स्वच्छता और चिकित्सा उपकरणों की उपलब्धता, औषधियों का रखरखाव और स्टॉक की स्थिति, चिकित्सकों और पेरामेडिकल स्टाफ की समयबद्धता की बारीकी से जांच की। निरीक्षण के बाद डॉ. आलम ने कहा कि अस्पताल परिसर और लेबर रूम की स्वच्छता मानक के अनुरूप है। उन्होंने चिकित्सा प्रभारी डॉ. संदीप चौधरी को बधाई दी। इस मौके पर डॉ. दरवेश सिंह, डॉ. शैलेन्द्र, और नरेंद्र सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed