{"_id":"644c13f34015c3b1cc0fb204","slug":"officials-reprimanded-for-less-recovery-mathura-news-c-29-1-agr1017-66516-2023-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: कम वसूली पर लगाई अधिकारियों को फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: कम वसूली पर लगाई अधिकारियों को फटकार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के डायरेक्टर शुक्रवार को मथुरा आए। उन्होंने पहले कैंट बिजलीघर का निरीक्षण किया। इसके बाद अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। समीक्षा बैठक में लक्ष्य से कम वसूली पर उन्होंने नाराजगी जताई। साथ ही लक्ष्य के अनुसार वसूली के निर्देश अधीनस्थों को दिए।
शुक्रवार को दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के डायरेक्टर तकनीकी बीएन शर्मा राजस्व वसूली की समीक्षा के लिए सबसे पहले कैंट बिजली घर पहुंचे। यहां 60 करोड़ के सापेक्ष्य 30 करोड़ की वसूली पर नाराजगी जताई। साथ ही वसूली का कार्य तेजी से करने के निर्देश दिए। उन्होंने यहां पटलों का निरीक्षण भी किया। इसके बाद वह वृंदावन पहुंचे और यहां भी अधिकारियों के साथ बैठक की।
बैठक में उन्होंने मरम्मत कार्य को गुणवत्ता के साथ करने के निर्देश अधीनस्थों को दिए। इसके बाद डायरेक्टर छाता एवं गोवर्धन बिजली घर पहुंचे। यहां निरीक्षण के बाद अधीनस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मथुरा वृंदावन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की विशेष नजर है। यदि किसी भी कार्य में लापरवाही बरती गयी तो अधिकारी का बिस्तर बांधने में देरी नहीं लगेगी। इस दौरान उनके साथ अधीक्षण अभियंता मनोज कुमार अधिशासी अभियंता कुंवर शर्मा आदि मौजूद रहे।