फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Officers were knocking on doors even at night

Mathura News: रात में भी दरवाजे खटखटा रहे अफसर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Dec 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
Officers were knocking on doors even at night
मथुरा। मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) में रात में भी अधिकारी और बीएलओ मतदाताओं के दरवाजे खटखटा रहे हैं। रविवार को छुट्टी के दिन भी विद्यालय खुले और बीएलओ पूरे दिन गणना प्रपत्र जमा कराने और फीडिंग के कार्यों में लगे रहे। जिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह का कहना है कि सभी कार्मिक अपने कार्यों में जुटे रहें, एक सप्ताह का समय बढ़ने से कार्य समय से पूरा हो सकेगा।
विज्ञापन

मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य में अब तेजी आ गई है। रविवार को अधिकांश विद्यालयों में बीएलओ गणना पपत्र भरने में लगे रहे। कमला नेहरू नंबर 2 प्राइमरी विद्यालय में डेंपियर नगर के लोगों ने पहुंचकर बीएलओ से फॉर्म भरने में आ रहीं दिक्कतों के बारे में जानकारी ली। वहीं रविवार को बीएलओ घरों में भी पहुंचे। स्कूलों में बीएलओ के साथ ही शिक्षामित्र भी कार्य में लगे हुए थे। वहीं छात्रों ने भी एसआईआर के कार्यों में मदद की।
विज्ञापन

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ड़ॉ. पंकज वर्मा ने बताया कि एक सप्ताह का समय बढ़ने से मामूली राहत मिलेगी। लेकिन यह आराम का समय नहीं है। सभी कार्मिकों को एक सप्ताह और जुटकर फीडिंग का काम शत-प्रतिशत पूरा करना होगा। समय बढ़ने के संबंध में बीएलओ वेदप्रकाश का कहना था कि इस वक्त तो काम पूरा करना है। कितनी जल्दी हो, यह देखना है। हम समय सीमा नहीं देख रहे हैं। बीएलओ रीता सिंह का कहना था कि काफी समय से लगातार काम कर रहे हैं, लेकिन अभी बहुत काम बाकी है। समय सीमा तो बढ़ाई जानी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed