फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Nutrition month

पांच साल तक के बच्चों और किशोरियों को मिलेगा पोषण

Mon, 26 Aug 2019 11:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 26 Aug 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
Nutrition month
मथुरा। कुपोषण दूर करने को लेकर सितंबर माह को पोषण माह के रूप में मनाया जाएगा। इसमें नवजात से लेकर पांच साल तक के बच्चों के वजन का मापन किया जाएगा और किशोरियों की रक्त अल्पता की जांच की जाएगी।
विज्ञापन

जांच के बाद किशोरियों को पोषण दिया जाएगा। जिले में कुल 2.25 लाख से अधिक बच्चे हैं और 60 हजार से अधिक गर्भवती महिलाएं हैं। इनमें 6254 बच्चे अति कुपाषित हैं और 16646 बच्चे कुपोषण के शिकार हैं। वहीं 31614 गर्भवती महिलाओं में रक्त की कमी है। बाल विकास विभाग एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा सितंबर माह में गर्भवती महिलाओं व नवजात से लेकर पांच साल तक के बच्चों की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

इसे लेकर कलेंडर जारी किया गया है। इसमें एक सितंबर को आंगनबाड़ी केंद्रों पर पांच साल तक के बच्चों का वजन किया जाएगा। दो को ग्राम प्रधानों के साथ बेहतर पोषण बांटे जाने को लेकर बैठक की जाएंगी। तीन को गांवों में महिलाओं को हरी सब्जी घर पर उत्पादन करने के आसान तरीके बताए जाएंगे। नौ सितंबर से किशोरी सप्ताह मनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें रक्त अल्पता मिलने पर किशोरियों को आयरन की गोली दी जाएंगी और किशोरियों को बेहतर पोषण देने को लेकर बताया जाएगा। जिला कार्यक्रम अधिकारी रेखा ने बताया कि पोषण माह को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। इसे लेकर बैठक भी की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed