फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Nursing student filed rape case against Bhagwatacharya and his companion police woke up after warning of self-immolation

मथुरा: नर्सिंग छात्रा ने भागवताचार्य और उसके साथी के खिलाफ कराया दुष्कर्म का मुकदमा, आत्मदाह की चेतावनी के बाद जागी पुलिस

Tue, 22 Feb 2022 02:26 PM IST
सुशील कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, वृंदावन (मथुरा) 
संवाद न्यूज एजेंसी, वृंदावन (मथुरा)  Published by: सुशील कुमार Updated Tue, 22 Feb 2022 02:26 PM IST
सार

मुकदमा दर्ज होने के बाद सीओ सदर ने पीड़िता के बयान दर्ज किए। शिकायत में छात्रा ने बताया कि करीब 4 वर्ष पूर्व पानीगांव के पुष्पेंद्र शुक्ला के साथ उसके प्रेम संबंध थे। 20 मार्च 2018 को वह प्रेमी पुष्पेंद्र के घर में थे।

विज्ञापन
Nursing student filed rape case against Bhagwatacharya and his companion police woke up after warning of self-immolation
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

दुष्कर्म पीड़िता व नर्सिंग छात्रा द्वारा एसएसपी कार्यालय पर आत्मदाह की चेतावनी के बाद पुलिस ने भागवताचार्य एवं उसके सहयोगी के खिलाफ दुष्कर्म, मारपीट व जान से मारने की धमकी का मुकदमा दर्ज किया है। मोतीझील निवासी भागवताचार्य कार्ष्णि नागेंद्र महाराज एवं उनके साथी प्रॉपर्टी डीलर देवेंद्र शुक्ला उर्फ पूरन पुत्र गिर्राज शुक्ला निवासी पानीगांव थाना जमुनापार के खिलाफ थाना जमुनापार क्षेत्र निवासी एक युवती ने वृंदावन कोतवाली में दुष्कर्म, मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। 

विज्ञापन


इस संबंध में कार्ष्णि नागेंद्र महाराज ने सभी आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि उन्हें फंसाया जा रहा है। अगर निष्पक्ष जांच कराई जाए तो सच्चाई सभी के सामने आ जाएगी। पीड़िता इस मुकदमे को दर्ज कराने के लिए पिछले कई दिन से एसएसपी कार्यालय के चक्कर लगा रही थी। युवती ने चेतावनी दी थी कि 21 फरवरी तक मुकदमा दर्ज न होने पर एसएसपी कार्यालय पर आत्मदाह करेगी। इसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और सोमवार की शाम मुकदमा दर्ज कर लिया। 

विज्ञापन

अश्लील फोटो भी खींचे

मुकदमा दर्ज होने के बाद पीड़िता के बयान दर्ज किए गए। शिकायत में छात्रा ने बताया कि करीब 4 वर्ष पूर्व पानीगांव के पुष्पेंद्र शुक्ला के साथ उसके प्रेम संबंध थे। 20 मार्च 2018 को वह प्रेमी पुष्पेंद्र के घर में थे। तभी पुष्पेंद्र के पिता देवेंद्र शुक्ला ने आकर पुष्पेंद्र के साथ मारपीट करते हुए वहां से भगा दिया और धमकी देते हुए दुष्कर्म किया। साथ ही मोबाइल से अश्लील फोटो भी खींच लिए। फोटो वायरल करने की धमकी देकर अक्सर दुष्कर्म करता रहा। छात्रा ने आरोप लगाया कि विरोध करने पर देवेंद्र ने कहा कि बड़े लोगों से संबंध हैं। नौकरी का लालच दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद देवेंद्र ने कार्ष्णि नागेंद्र महाराज से मुलाकात कराई। कार्ष्णि महाराज ने भी महिला को नौकरी लगवाने का लालच दिया। सात जुलाई 2020 को अपने मोतीझील स्थित आवास पर बुलाया और दुष्कर्म कर मोबाइल से वीडियो बनाई। इसकी 15 फरवरी को वृंदावन कोतवाली में दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के लिए शिकायत दी। लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी। पुलिस ने बुलाकर उसका मोबाइल ले लिया, जिसमें दोनों आरोपियों के खिलाफ सबूत थे। छात्रा ने यह भी कहा कि दोनों आरोपियों ने मिलकर उसके खिलाफ वृंदावन में झूठी रिपोर्ट भी दर्ज करा दी थी। सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज करके जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed