फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Number of Diarrhea Patients on the Rise in the District

Mathura News: जिले में बढ़ने लगे डायरिया के मरीज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Number of Diarrhea Patients on the Rise in the District
मथुरा। जिले में डायरिया के तेजी से बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की नींद उड़ा दी है। पिछले कुछ दिन में जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। ग्रामीण क्षेत्रों में सीएचसी और पीएचसी पर भी मरीज बढ़े हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन 70 से अधिक मरीज डायरिया के इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। इससे लंबी कतारें लग रही हैं। जिला अस्पताल के फिजिशियन रवि माहेश्वरी ने बताया कि गर्मी बढ़ने और दूषित पानी व खानपान की वजह से समस्या बढ़ रही है। छोटे बच्चों और बुजुर्गों में मामले ज्यादा सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. नीरज अग्रवाल ने बताया कि अस्पताल में मरीजों के उपचार के लिए व्यवस्थाएं दुरुस्त हैं। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी डायरिया के रोजाना करीब 200 मरीज उपचार के लिए आ रहे हैं। सीएमओ डॉ. राधा वल्लभ ने सभी प्रभारियों को पर्याप्त मात्रा में जीवनरक्षक दवाएं, ओआरएस और चिकित्सा सुविधाएं रखने के निर्देश दिए हैं। सीएमओ ने बताया कि लोग खुले में बिकने वाले खाद्य पदार्थों का सेवन करने से बचें। उबला या फिल्टर किया हुआ पानी पीना चाहिए। किसी भी प्रकार के लक्षण जैसे उल्टी-दस्त, कमजोरी या बुखार होने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर संपर्क करने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed