फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Nuances of GST Tribunals and Appellate Procedures Deliberated

Mathura News: जीएसटी ट्रिब्यूनल और अपील प्रक्रियाओं की बारीकियों पर किया मंथन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Nuances of GST Tribunals and Appellate Procedures Deliberated
मथुरा। भारतीय चार्टर्ड एकाउंटेंट्स संस्थान की मथुरा शाखा द्वारा जीएसटी अपीलीय ट्रिब्यूनल एवं नवीनतम संशोधन विषय पर बृहस्पतिवार को डेंपियर नगर स्थित एक होटल में कार्यशाला हुई। इसमें जीएसटी कानून की जटिल प्रक्रियाओं, अपील व्यवस्था और असेसमेंट से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता गौरव अग्रवाल ने कहा कि जीएसटी केवल कर प्रणाली नहीं बल्कि लगातार विकसित होने वाली व्यवस्था है। इसे सही ढंग से समझने के लिए गहन विश्लेषण और तकनीकी विशेषज्ञता आवश्यक है। उन्होंने जीएसटी ट्रिब्यूनल, अपील और असेसमेंट की बारीकियों पर जानकारी साझा की। मुख्य अतिथि केंद्रीय परिषद सदस्य अनुज गोयल ने पेशेवर उत्कृष्टता और निरंतर ज्ञानवर्धन की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि ट्रिब्यूनल संबंधी कार्यों के लिए जिस विशेष कौशल की आवश्यकता होती है, वह चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के पास उपलब्ध है। तकनीकी सत्र की अध्यक्षता कुलदीप अरोड़ा एवं अश्विनी खंडेलवाल ने की। संचालन धर्मेंद्र गोयल ने किया।
विज्ञापन

इस दौरान शाखा चेयरमैन लोकेश वार्ष्णेय, वाइस चेयरमैन राहुल गर्ग, ट्रेजरर प्रवीण अग्रवाल, राजेश गुप्ता, रामकुमार सारस्वत, संजीव अग्रवाल, एमएल चतुर्वेदी, अंकित अग्रवाल, आशुतोष गौतम, विपिन अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed