{"_id":"5e21c8758ebc3e4b294d1c84","slug":"nsa-will-be-put-on-killers-mathura-news-agr4251666115","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा में जेई हत्याकांड: हत्यारों पर लगेगा एनएसए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा में जेई हत्याकांड: हत्यारों पर लगेगा एनएसए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। बिजली विभाग के जेई प्रदीप कुमार के हत्यारों पर एनएसए लगाई जाएगी। हत्याकांड के खुलासे के लिए पुलिस की 10 टीमें लगाई गई हैं। आगरा की सर्विलांस टीम के अलावा तेज-तर्रार इंस्पेक्टरों को भी खुलासे में लगाया गया है। मंडलायुक्त और आईजी आगरा शुक्रवार की सुबह चंद्रावलि कोल्ड स्टोर के पास पहुंचे। यहां पर निरीक्षण करने के बाद खुलासे के निर्देश दिए। अज्ञातों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
बृहस्पतिवार रात पानीगांव बिजलीघर से रसखान नगरी में कमरे पर लौटते हुए गोलियां बरसाकर जेई की हत्या कर दी गई थी। शुक्रवार की सुबह मंडलायुक्त आगरा अनिल कुमार, आईजी आगरा जोन ए सतीश गणेश, डीएम सर्वज्ञराम मिश्र और डीआईजी/एसएसपी शलभ माथुर मौके पर पहुंचे। यहां पर निरीक्षण करते हुए आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटाई।
फॉरेंसिक टीम ने मौके से खून के सैंपल और मिट्टी के नमूने उठाए। डॉग स्क्वैड ने भी आसपास के इलाके में खंगाला। मृतक जेई के बड़े भाई महावीर ने अज्ञातों के खिलाफ थाना जमुनापार में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। जमुनापार पुलिस ने 10 लोगों को उठाकर पूछताछ की है, वहीं दो जेई साथियों से भी महत्वपूर्ण जानकारियां जुटाई हैं। आईजी आगरा का कहना है कि हत्या के खुलासे के लिए 10 टीमें लगाई हैं। जल्द ही हत्या का खुलासा करके आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा। हत्यारोपियों पर एनएसए लगाई जाएगी।