फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   NRI beaten for taking photos outside Sevakunj

Mathura News: सेवाकुंज के बाहर फोटो खींचने पर एनआरआई को पीटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jan 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
NRI beaten for taking photos outside Sevakunj
वृंदावन। सेवा कुंज के दर्शन करने पहुंचे एनआरआई और उसके परिवार के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। कनाडा निवासी एनआरआई की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है। आरोपी कांग्रेस पार्टी का पदाधिकारी बताया जा रहा है।
विज्ञापन

कनाडा निवासी राकेश अहलूवालिया अपने परिवार के साथ शनिवार दोपहर को दर्शन करने के लिए गए थे। तभी वह सेवाकुंज के बाहर मोबाइल से फोटो लेने लगे। आरोप है कि वहां एक व्यक्ति ने फोटो लेने से मना किया और उनके साथ मारपीट कर दी। जब उनकी पत्नी और बहन ने बचाव का प्रयास किया तो आरोपी ने उनके साथ भी मारपीट कर दी। इससे एनआरआई श्रद्धालु के मुंह से खून निकल आया। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है। सीओ सदर पीतम पाल सिंह ने बताया कि सेवाकुंज में फोटो खींचने को लेकर झगड़ा हो गया। इसमें एनआरआई से मारपीट की गई। मामले में आरोपी को पकड़ कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed