फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Now there is a ruckus on the statement of Premanand Maharaj

Mathura News: प्रेमानंद महाराज के बयान पर भी अब बवाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jul 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Now there is a ruckus on the statement of Premanand Maharaj
प्रेमानंद  के बयान को लेकर आक्रोश व्यक्त करते श्रीकृष्ण जन्म भूमि संघर्ष न्यास के पदाधिकारी।
मथुरा। भागवताचार्य अनिरुद्धाचार्य के द्वारा महिलाओं पर की गई अशोभनीय टिप्पणी के बाद महिलाओं पर ही आए प्रेमानंद महाराज के बयान को लेकर श्रीकृष्ण जन्म भूमि संघर्ष न्यास ने आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है।
विज्ञापन

मंगलवार को न्यास के अध्यक्ष दिनेश शर्मा ने प्रेमानंद महाराज के बयान पर आपत्ति दर्ज की है। उन्होंने बताया कि प्रेमानंद महाराज ने कहा है कि कुछ प्रतिशत लड़कियां ही शुद्ध हैं। इससे युवाओं में गलत संदेश जाएगा और युवा शादी नहीं करेगा।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष गुंजन शर्मा ने कहा कि राधा रानी की पूजा करने वाले महात्मा को महिलाओं के प्रति ऐसी टिप्पणी करना शोभा नहीं देता है। महंत रास बिहारी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अश्वनी शर्मा ने प्रेमानंद महाराज पर मोह माया के चक्रव्यूह में फंसकर ऐसी बयानबाजी करने की बात कही। संत कृष्ण मुरारी, महामंडलेश्वर राधा नंद गिरी ने प्रेमानंद महाराज के बयान की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि यदि प्रेमानंद महाराज ने माफी नहीं मांगी तो न्यास के बैनर तले आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed