फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Now the Prime Minister's Safe Motherhood Scheme will be made successful with the app

अब एप से प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना को बनाया जाएगा सफल

Sat, 06 Feb 2021 08:46 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 06 Feb 2021 08:46 PM IST
विज्ञापन
Now the Prime Minister's Safe Motherhood Scheme will be made successful with the app
मथुरा। यूनिसेफ की ओर से सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत ओडीके एप पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में अवगत कराया गया कि अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत समस्त अधिकारीगण एप के माध्यम से सपोर्टिंग सुपरविजन कर सकेंगे।
विज्ञापन

संचालन मंडल समन्वय यूनिसेफ व जिला मातृ स्वास्थ्य परामर्शदाता शिवदत्त पाराशर ने बताया कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान जिले में 23 चिकित्सा इकाइयों पर प्रत्येक माह की 9 तारीख को मनाया जाता है, जिसमें समस्त गर्भवती महिलाओं का दूसरी और तीसरी तिमाही में समस्त चेकअप किए जाते हैं। इन चेकअप में एचआईवी सिफलिस यूरि, हिमोग्लोबिन, ब्लड ग्रु्पिंग, अल्ट्रासोनोग्राफी आदि की जांच कर हाई रिस्क प्रेगनेंसी चिन्हित कर उनका इलाज एवं संस्थागत प्रसव कराने पर काम होता है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रचना गुप्ता ने बताया कि सभी नोडल अधिकारी समस्त चिकित्सा इकाइयों पर भ्रमण कर कार्यक्रम को सफल बनाना है। कार्यशाला में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. दिलीप कुमार, जोनल कोऑर्डिनेटर डॉ. संबित जैन, डॉ. मान पाल, जिला कार्यक्रम प्रबंधक संजय सिहोरिया, पारुल शर्मा, फौजिया खानम, मुकेश कुमार, ध्रुव कुमार एवं सतेंद्र उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed