फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Now the garbage being burnt in the dark of night

अब रात के अंधेरे में जलाया जा रहा कूड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Nov 2021 05:51 PM IST
विज्ञापन
Now the garbage being burnt in the dark of night
वृंदावन। वृंदावन में कूड़ा जलाए जाने का क्रम बदस्तूर जारी है। अब लोग दिन में नहीं बल्कि रात के अंधेरे में कूड़े को जलाकर उसका निस्तारण कर रहे हैं। रात में जलने वाले कूड़े से उठने वाले धुएं से स्थानीय लोग परेशान हैं। लोगों की शिकायत के बाद भी नगर निगम प्रशासन की आंखें नहीं खुलीं हैं। लोगों की सेहत पर इसका विपरीत असर पड़ रहा है। हर दिन कूड़ा जलने से वृंदावन में प्रदूषण हो रहा है।
विज्ञापन

एनजीटी के शख्त रुख के बाद भी मथुरा-वृंदावन में कूड़े का निस्तारण जलाकर किया जा रहा है। कभी मथुरा में तो कभी वृंदावन में कूड़े में आग लगाई जा रही है। हर दिन कहीं ना कहीं कूड़ा जलता देखा जा सकता है। स्थानीय निवासी दीपक शर्मा और मुकुट बल्लभ दुबे ने बताया कि कूड़ा जलाए जाने के संबंध में नगर निगम प्रशासन को कई बार अवगत कराया गया, लेकिन कोई फर्क पड़ता नहीं दिख रहा है। अब रात के अंधेरे में कूड़ा जलाया जा रहा है।
विज्ञापन

सोमवार की रात वृंदावन के रेलवे स्टेशन के पास और मथुरा मार्ग पर पीएमवी के जंगलों में कूड़े को आग के हवाले कर दिया गया। इससे उठे धुएं से आस पास रहने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यहां विदित है कि पिछले एक माह में प्रदूषण के मामले में वृंदावन टाप टेन में अपना स्थान बनाए हुए है। इसके बाद भी ना तो नगर निगम प्रशासन की आंखें खुल सकीं हैं और ना जिला प्रशासन जागा है। लगातार कूड़े में आग लगाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
हमने कूड़ा जलाए जाने के स्थानों को चिन्हित करने के लिए कर्मचारियों को लगाया है। कई जगह कर्मचारी भी तैनात किए गए हैं। कूड़ा जलाने वालों पर कार्रवाई के लिए नगर निगम टीम बना रहा है।
-सत्येंद्र तिवारी, अपर नगर आयुक्त, मथुरा वृंदावन नगर निगम
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed