फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Now the administration engaged in promoting concentrate farming in the district

अब जनपद में कॉन्ट्रेट फार्मिंग को बढ़ावा देने में जुटा प्रशासन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 10:03 AM IST
विज्ञापन
Now the administration engaged in promoting concentrate farming in the district
मथुरा। जनपद में कॉन्ट्रेट फार्मिंग को बढ़ावा देने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कोसीकलां में पेप्सिको कंपनी इस प्रक्रिया में प्रशासन के साथ किसानों को प्रोत्साहित करने में जुट गई है। इसके लिए शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में डीएम के दिशानिर्देश पर सीडीओ ने किसान और कंपनी प्रतिनिधियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन

इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी डॉ. नितिन गौड़ की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पेप्सिको कंपनी कोसीकलां, छाता सहित जनपद के अन्य हिस्सों में आलू विकास से संबंधित (कॉन्ट्रेट फार्मिंग) को बढ़ावा देने के लिये जनपद के कृषकों को बताया कि पेप्सिको कंपनी की ओर से कृषकों को आलू बीज प्रजाति एफसी-5, एफसी-11 एवं एलआर आदि प्रजातियों को उचित मूल्य पर कंपनी की ओर से उपलब्ध कराया जायेगा।
विज्ञापन

कृषक जिसकी बुवाई कर उत्पादित आलू को कंपनी द्वारा ही क्रय किया जायेगा। इस आलू बीज को चिप्स बनाने में उपयोग होगा। कंपनी के प्रतिनिधियों ने बताया कि उक्त प्रजातियों का उत्पादन 9 से 11 टन प्रति एकड़ है। इस दौरान किसानों ने अपने सुझाव भी रखे। इस पर सीडीओ डॉ. नितिन गौड़ ने कंपनी प्रतिनिधि एवं किसानों के साथ एक सप्ताह में एक बार फिर बैठक करने के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed