फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   now state government take decision to remove pilar

अर्धचंद्राकार पुल निर्माण के रास्ते बंद

Wed, 14 Sep 2016 12:34 AM IST
ब्यूरो, अमार उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमार उजाला मथुरा Updated Wed, 14 Sep 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
now state government take decision to remove pilar
अर्धचंद्राकार पुल
प्रदेश में बीती बसपा सरकार की वृंदावन समग्र विकास योजना के अंतर्गत वृंदावन के यमुना के चीर घाट से केशी घाट तक प्रस्तावित अर्धचंद्राकार पुल के भविष्य में निर्माण के सभी दरवाजे बंद हो रहे हैं। प्रदेश कैबिनेट ने अर्धचंद्राकार पुल के लिए निर्मित पिलर को ध्वस्त करने का निर्णय लिया है।  इस पर कार्रवाई कब होगी इस बारे में अधिकारी बता नहीं पा रहे। 
विज्ञापन


बता दें कि वृंदावन मेेंचीर घाट से केशी घाट तक लगभग 700 मीटर लंबे इस सेतु पर पहले से ही सवाल उठ रहे थे। करीब बीस करोड़ की लागत से बनने वाले इस अर्धचंद्राकार पुल के डिजाइन पर भी कई बार सवाल उठे। 
विज्ञापन


निर्माण से पहले सेतु निगम द्वारा दिखाए गए नक्शे पर इस पुल का मानचित्र कार्यदायी संस्था जेपी ग्रुप के इंजीनियरों ने तैयार किया था। तकनीकी कारणों से तत्कालीन मंडलायुक्त शंभूनाथ शुक्ला और डीएम ने इस पर आपत्ति जताई। मंडलायुक्त ने कहा था कि यमुना की धार में कितने समय तक अर्धचंद्राकार पुल खड़ा रह सकेगा, यह निर्धारित कैसे होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुल के निर्माण से होने वाले नुकसान को भांपकर सामाजिक कार्यकर्ता मधुमंगल शुक्ला ने आरटीआई के जरिए एएसआई से पुल के निर्माण में तय मानकों के अनुरूप कार्य होने की जानकारी मांगी, लेकिन जानकारी नहीं दी गई। इसके बाद 2010 में उन्होंने इलाबाद उच्च न्यायालय में रिट दायर की।

जिस पर हाईकोर्ट ने स्टे जारी कर दिया। शासन की ओर की गई जवाबी पैरवी में हाईकोर्ट ने स्टे वापस ले लिया लेकिन शासन ने पुल निर्माण कार्य आगे नहीं बढ़ाया। मधुमंगल शुक्ला के अनुसार बीते दिनों कैबिनेट ने पुल के लिए यमुना में बने पिलर को ध्वस्त करने का फैसला किया है। यह उनकी यमुना को प्राचीन घाटों तक लाने की लंबी लड़ाई की जीत है। 

 
संरक्षित क्षेत्र में हो रहा था निर्माण
यमुना में अर्धचंद्राकार पुल निर्माण की जद  में प्राचीन जुगल किशोर मंदिर भी आ रहा था। यह मंदिर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के अंतर्गत आता है। मंदिर की 100 मीटर की परिधि में एएसआई से बिना अनापत्ति प्रमाण पत्र लिए ही निर्माण कार्य शुरू किया जाना लोक निर्माण विभाग के लिए सिरदर्द बना था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed