{"_id":"6248f7572ea0d325271be534","slug":"now-soon-the-devotees-of-girirajji-will-be-able-to-do-saptkosiya-parikrama-by-helicopter","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा : जल्द ही गिरिराजजी के भक्त हेलिकॉप्टर से कर सकेंगे सप्तकोसीय परिक्रमा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा : जल्द ही गिरिराजजी के भक्त हेलिकॉप्टर से कर सकेंगे सप्तकोसीय परिक्रमा
Sun, 03 Apr 2022 06:54 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, गोवर्धन (मथुरा)
अमर उजाला नेटवर्क, गोवर्धन (मथुरा)
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 03 Apr 2022 06:54 AM IST
सार
वृंदावन में पवनहंस के बाद गोवर्धन के गांव पैठा में बनकर तैयार हुआ हेलीपोर्ट। मुड़िया पूर्णिमा मेला से पहले शुरू होगी सेवा, निजी कंपनी करेगी संचालन।
विज्ञापन
गिरिराजजी मंदिर पर दर्शन करने आए भक्त
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जल्द ही गिरिराजजी के भक्त हेलिकॉप्टर से सप्तकोसीय परिक्रमा कर सकेंगे। गोवर्धन में नियमित हेली सर्विस जल्द शुरू होने जा रही है। इसके लिए 4.94 करोड़ की लागत से परिक्रमा क्षेत्र अंतर्गत गांव पैठा में हेलीपोर्ट बनकर तैयार हो चुका है। जहां से निजी कंपनी हेली सेवा का संचालन करेंगी।
विज्ञापन
ब्रज दर्शन को आने वाले श्रद्धालुओं में सबसे अधिक संख्या वृंदावन के बाद गोवर्धन पहुंचने वालों की होती है। खासकर मुड़िया पूर्णिमा पर यह संख्या एक करोड़ से अधिक रहती है। दो बार पर्यटन निगम यहां हेलिकॉप्टर से परिक्रमा का ट्रायल कर चुका है। यह ट्रायल सफल होने के बाद गांव पैठा में 4.94 लाख रुपये की लागत से पीडब्ल्यूडी द्वारा हेलीपोर्ट (स्थायी हेलीपैड) का निर्माण किया गया। वृंदावन पवन हंस के पैटर्न पर यह हेलीपोर्ट बनकर तैयार हो चुका है। प्रदेश सरकार ने इस तरह के हेलीपोर्ट का निर्माण मथुरा के साथ प्रयागराज, बनारस, आगरा और लखनऊ में भी कराया है।
विज्ञापन
निर्माण पूर्ण होने की रिपोर्ट शासन को पहुंचने के बाद अब मुड़िया पूर्णिमा से पहले यहां से हेली सर्विस शुरू करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। संभावना जताई जा रही है कि सर्विस के लिए निजी कंपनियों से अनुबंध की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। इसके लिए अगले कुछ समय में ही टेंडर आमंत्रित किए जाने हैं।
विज्ञापन
गांव पैठा में हेलीपोर्ट बनकर तैयार हो चुका है। यहां से हेलिकॉप्टर के संचालन के अनुबंध की प्रक्रिया जल्द शुरू होने जा रही है। यह नियमित सेवा होगी। इसमें गिरिराजजी की परिक्रमा के साथ आगरा, वृंदावन सहित अन्य स्थानों तक आवागमन के लिए हेली सर्विस मिलना भी संभावित है। संपूर्ण ब्रज दर्शन का प्रपोजल भी इसमें शामिल हो सकता है। फिलहाल इसके लिए शासन स्तर पर निजी कंपनियों के प्रस्ताव आमंत्रित किए जाएंगे।
- डीके शर्मा, जिला पर्यटन अधिकारी