फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   now shikara also in mathura

रोप-वे के साथ अब शिकारा की सैर

Sun, 27 Dec 2015 11:50 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो,अमर उजाला मथुरा Updated Sun, 27 Dec 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
now shikara also in mathura
ब्रज दर्शन को आने वाले देश-विदेश के पर्यटक अब बरसाना में रोप-वे का सफर करेंगे तो यमुना में शिकारा की सैर का भी लुफ्त उठाएंगे।
विज्ञापन


मंदिरों में दर्शन के साथ अब यहां श्रद्धालु, पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए कई योजनाओं पर मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण काम कर रहा है। संभावना है कि वर्ष 2016 में बरसाना में रोप-वे का सफर शुरू हो जाए।

अब तक ब्रज भूमि आने वालों में श्रद्धालुओं की संख्या ज्यादा रहती है, पर्यटक कम ही होते हैं। श्रद्धालु मंदिरों के दर्शन तक सीमित होकर रह जाते हैं। इस सीमित दायरे को अब बढ़ाने की योजना बनाई जा रही है।
विज्ञापन


इसके लिए धर्म और आस्था की इस भूमि पर श्रद्धालुओं के साथ पर्यटकों के लिए भी आकर्षण जोड़े जाने पर काम शुरू हो गया है।

मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण ने बरसाना की पहाड़ियों पर श्रद्धालुओं को रोप-वे की सैर कराने की तैयारी पहले ही शुरू कर दी थी। इसके लिए शासन ने भी स्वीकृति प्रदान कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में जल्द ही टेंडर जारी कर दिया जाएगा। यह रोप-वे बरसाना में ऊंची पहाड़ियों पर श्रीजी मंदिर में विराजमान श्रीराधा रानी तक श्रद्धालुओं को पहुंचाने का काम करेगा। रोप-वे की यह व्यवस्था अब तक उत्तर प्रदेश के किसी शहर में मौजूद नहीं है।

इसके अलावा मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण की योजना गोकुल बैराज से यमुना के विशाल जल भंडारण में शिकारा या फिर बड़ी नाव चलाने की भी है, जो मथुरा-वृंदावन-गोकुल के बीच श्रद्धालु पर्यटकों को यमुना की सैर कराएगी।

 ऋषिकेश के समान यमुना पर झूला भी
एमवीडीए की इन दोनों योजनाओं के लिए भारत सरकार की हेरिटेज सिटी और विश्व बैंक की प्रो-पूअर डेवलपमेंट स्कीम बड़ा सहारा बनकर सामने आ रही हैं।

इन दोनों स्कीमों के तहत यमुना और आसपास के क्षेत्रों को पर्यटकों के लिए और आकर्षक बनाया जाना है। इसमें ऋषिकेश के समान यमुना पर झूला और हरिद्वार हर की पौड़ी की भांति यमुना में विशाल प्रतिमा की स्थापना भी शामिल है।


भगवान कृष्ण की भूमि को पर्यटकों के लिए आकर्षण का केन्द्र बनाने की कई योजनाओं पर काम चल रहा है। इसमें रोप-वे की योजना को स्वीकृति मिल गई है। अन्य योजनाओं के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं।
-सीपी सिंह, उपाध्यक्ष, मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed