फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Now Rashtriya Lok Dal will be strengthened from block to booth level

Mathura News: अब ब्लॉक से बूथ स्तर तक मजबूत होगी राष्ट्रीय लोकदल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 May 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Now Rashtriya Lok Dal will be strengthened from block to booth level
मथुरा। राष्ट्रीय लोकदल की बैठक को संबो​​धित करते प्रदेश अध्यक्ष। संवाद - फोटो : mathura
मथुरा। राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय ने बुधवार को सौंख रोड स्थित एक मैरिज होम में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी के सदस्यता अभियान को पदाधिकारी मजबूती प्रदान करें। उन्होंने कहा कि 2026 में पंचायत चुनाव के बाद विधानसभा में भी पार्टी पूरी ताकत के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कार्यकर्ताओं की बात हर पदाधिकारी सुने और उसकी समस्या का समाधान निकाले। बैठक में कार्यकर्ताओं ने कहा कि जिले के आलाधिकारी सुनते नहीं हैं। कई बार विधायक भी फोन कर दें उसके बाद भी ध्यान नहीं देते। उन्होंने कहा कि ऐसे अधिकारियों के नाम दें इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को देंगे। प्रदेश उपाध्यक्ष कुंवर नरेंद्र सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता खुद परेशान हैं अधिकारी सुनते नहीं। यह बात राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंती चौधरी की बैठक में रखी जाएगी।
विज्ञापन

एमएलसी योगेश नौहवार ने कहा कि वह कार्यकर्ता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। कोई भी कार्यकर्ता उन्हें 24 घंटे में कभी भी फोन करे वह उसके साथ खड़े हैं। जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह भरंगर ने कहा कि 26 व 27 मई को राष्ट्रीय अध्यक्ष का मथुरा में कार्यक्रम प्रस्तावित है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव के लिए पार्टी में नए कार्यकर्ताओं को शामिल करें, जिससे हर बूथ पर लोकदल मजबूत हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व मंत्री तेजपाल सिंह, अनूप सिंह, चेतन मलिक, प्रीतम, रामवीर सिंह भरंगर, सुरेश भगत, प्रतीक सिंह भरंगर, बाबू लाल, उमेश, कुंवर चंद्र रावत, जगपाल, रविंद्र आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed