फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   now mathura is a mahanagar for rss

संघ ने मथुरा को दी महानगर की संज्ञा

Fri, 29 Jan 2016 11:45 PM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला, मथ्ाुरा
ब्यूूराे, अमर उजाला, मथ्ाुरा Updated Fri, 29 Jan 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
now mathura is a mahanagar for rss
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने काशी और अयोध्या के बाद अब भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि मथुरा की रचना भी महानगर के रूप में कर दी है। इसमें गोकुल के साथ छह नगर बनाए गए हैं, जहां संघ की योजनाओं को धार्मिक नगरी की दृष्टि से धार दिए जाने का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन

मथुरा आरएसएस के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण स्थल है। इस शहर को संघ के काशी, अयोध्या और मथुरा के एजेंडे के रूप में देखा जाता है। यहां संघ अब अपनी नींव मजबूत करने की योजना के तहत नए सिरे से काम कर रहा है। इसके लिए मथुरा को महानगर के रूप में मानते हुए इसमें छह नगर बनाए गए हैं।
विज्ञापन


संघ के मथुरा महानगर में शहर के दीनदयाल नगर, माधव नगर, यमुना नगर, केशव नगर, श्रीजी नगर शामिल हैं। इसके अलावा गोकुल को भी महानगर में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संघ की योजना अपनी स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने पर देशव्यापी अभियान के तहत 2025 तक गांव-गांव और बस्ती-बस्ती में शाखाएं लगाते हुए प्रत्येक वर्ग में पहुंचने की है। इसी रणनीति के तहत संघ नवगठित मथुरा महानगर में पहली बार पांच स्थानों पर नगर सहसम्मिलत कार्यक्रम 31 जनवरी को आयोजित करने जा रहा है। इसमें संघ के प्रांतीय पदाधिकारी भी शामिल होंगे।


महानगर की 64 बस्तियों में 300 शाखाओं का साप्ताहिक कार्यक्रम बनाया गया है। जहां 6 से 14 फरवरी तक शाखाएं लगाने की योजना है। इसके संदर्भ में महानगर प्रचारक विशाल ने संघ से जुडे़ पदाधिकारियों के साथ शुक्रवार को बैठक की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed