फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   now holi mahotsav begain in braj

मंदिरों में गड़ गया डांढ़ा, छाने लगी फाग की मस्ती

Thu, 02 Feb 2017 12:09 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Thu, 02 Feb 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
now holi mahotsav begain in braj
द्वारिकाधीश मंदिर में वसंत पंचमी
वसंत पंचमी के दिन मंदिरों में डांढ़ा गाड़ने के साथ ही 40 दिवसीय होली महोत्सव की शुरुआत हो गई। इस अवसर पर गोस्वामी समाज के लोगों ने पद गायन कर उत्सव की परंपरागत शुरुआत की।
विज्ञापन

श्रीजी मंदिर बरसाना में बसंत पंचमी से श्रीराधाकृष्ण की होली की शुरुआत हो जाती है।

इस दिन राधारानी को वस्त्र और मुकुट धारण कराकर गर्भगृह के बाहर जगमोहन में डांढ़ा गाड़ा गया। पद गायन के साथ श्रीजी के चरणों में गुलाल अर्पित किया। सेवायत बाबूलाल गोस्वामी, हरिओम गोस्वामी ने विधि विधान से होली का डांढ़ा गाड़ा। इसके बाद गोस्वामी समाज ने सामूहिक समाज गायन किया।
विज्ञापन


नंदगांव में वसंत पंचमी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। मंदिर प्रांगण में फाग महोत्सव का स्वागत विहरति हरिरिह सरस वसन्ते... पद गाकर किया गया। वसंती वस्त्रों से सजे गोस्वामीजन मंदिर प्रांगण में एकत्रित हुए। पवित्र समाज गायन की पोथी को गोस्वामीजनों के मध्य विराजमान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कन्हैया के चरणों की प्रसादी माला, चंदन और गुलाल से पोथी का स्वागत किया गया। जयदेव रचित ललित लवंग लता परिशीलन कोमल मलय समीरे..., हरिजीवन रचित श्री पंचमी परम मंगल दिन मदन महोत्सव आज.. पदाें का गायन किया। ठाकुरजी को वसंती पोशाक धारण कराई गई। राधाकुंड में राधानगर कालोनी और अन्य कई स्थानों पर वैष्णवों ने मां शारदा की प्रतिमा स्थापित की। नगर में धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। 

बलदेव में ब्रजराज श्रीदाऊजी महाराज मंदिर में विशेष पूजा अर्चना और समाज गायन के साथ ही होली का डांढ़ा गढ़ते ही होली महोत्सव का शुभारंभ हो गया। दाऊजी महाराज को गुलाल लगाया गया प्रसाद स्वरूप गुलाल समाज गायकों और श्रद्धालुओं पर उड़ाया गया। नगर के राधाकृष्ण मंदिर, कृ ष्ण बलराम मंदिर, श्रीनाथजी मंदिर आदि में भी वसंत पंचमी मनाई गई।


द्वारिकाधीश मंदिर में राजाधिराज को पीले वस्त्र धारण कराए गए। अबीर गुलाल लगाया गया। भूतेश्वर स्थित श्रीजी बाबा आश्रम में श्रीकृष्ण संकीर्तन भजन गायन कर वसंत पंचमी मनाई गई। चौक बाजार गली मेघा स्थित प्राचीन ठाकुर राधावल्लभ मंदिर, खंडेलवाल वैश्य पंचायती मंदिर में सुबह अभिषेक किय गया, शाम को ठाकुरजी ने वसंतमयी छटा में दर्शन दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed