फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Now, former soldiers will remove encroachments, and an enforcement team will be formed.

Mathura News: अब पूर्व सैनिक हटाएंगे अतिक्रमण, प्रवर्तन दल बनेगा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Dec 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Now, former soldiers will remove encroachments, and an enforcement team will be formed.
कोसीकलां। नगर पालिका परिषद क्षेत्र से अतिक्रमण हटाने के लिए अब पूर्व सैनिकों की भी मदद ली जाएगी। नए प्रवर्तन दल में इन सैनिकों की तैनाती की जाएगी। दल में चार पूर्व सैनिकों के अलावा नगर पालिका कर्मचारियों को भी शामिल किया जाएगा, जो कार्रवाई की अगुआई करेंगे और मौके की नजाकत के हिसाब से निर्णय लेंगे।
विज्ञापन

नगर में बढ़ते अतिक्रमण पर नियंत्रण लगाने और नगर पालिका की संपत्तियों की सुरक्षा के लिए यह प्रवर्तन दल बनाया जाएगा। बढ़ती अतिक्रमण की समस्या को देखते हुए रोजाना लोगों की शिकायतें प्राप्त हो रही हैं। चाहे वह स्कूल की बस हो या एम्बुलेंस, सभी वाहनों को समय से निकलना बड़ा मुश्किल होता है।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद चेयरमैन धर्मवीर अग्रवाल ने बताया कि निर्णय लिया है कि वह चार रिटायर्ड सैनिकों की तैनाती करेंगे, जो नगर पालिका की टीम के साथ समस्त नगर क्षेत्र पर अपनी नजर रखेंगे। इसके साथ ही अवैध अतिक्रमण स्थायी हो या अस्थायी, सभी पर नगर पालिका परिषद गंभीरता के साथ कार्य कर रही है। जल्द से जल्द नगर क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त किया जाएगा। इसके लिए नगर पालिका ने 11 दिसंबर को क्षेत्र के रिटायर्ड सैनिकों से आवेदन कर साक्षात्कार का समय निर्धारित किया है। अधिशासी अधिकारी निहाल सिंह का कहना है कि इन सैनिकों को उचित वेत के साथ ही अन्य आवश्यक सुविधाएं दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस बल नहीं मिल पाता था



अभी तक अतिक्रमण हटाने में पुलिस बल नहीं मिलता था और अभियान को टालना पड़ता था। अतिक्रमण हटाने के लिए ही नए प्रवर्तन दल का गठन करने का निर्णय लिया गया है।
यह है प्रवर्तन दल का काम
- नगर पालिका की संपत्तियों से अतिक्रमण और अवैध कब्जा हटाना।

- अवैध विज्ञापन पटों को हटाना और फिर से उसे न लगने देना।
- सड़कों व सार्वजनिक स्थानों से अतिक्रमण को हटाना और फिर से अतिक्रमण न होने देना।

- अवैध पार्किंग को रोकना।
- प्रतिबंधित वेडिंग जोन में वेडिंग न होने देना और कार्रवाई करना।
- प्रतिबंधित प्लास्टिक की बिक्री पर रोक लगाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed