फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   now domestic electric connection for temples

अब मठ, मंदिरों को मिलेगी घरेलू कनेक्शन से बिजली: श्रीकांत शर्मा

Tue, 18 Apr 2017 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मथुरा
अमर उजाला ब्यूरो, मथुरा Updated Tue, 18 Apr 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
now domestic electric connection for temples
प्रदेश के मंत्री श्रीकांत शर्मा

विज्ञापन
प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने पत्रकार वार्ता में कहा कि पहली बार नवरात्र में प्रदेश के 64 शक्तिपीठों को बिजली, पानी, सुरक्षा, सफाई आदि व्यवस्थाएं सुचारु की गईं। उन्होंने घोषणा कि अब से मठ, मंदिरों को बिजली कामर्शियल कनेक्शन से नहीं बल्कि घरेलू कनेक्शन से मिलेगी।

ऊर्जा मंत्री ने बताया कि विद्यार्थियों को परीक्षाआें के समय में बिजली देने के साथ शहरी क्षेत्रों में 24 घंटे तहसील में 20 घंटे और गांवों में 18 घंटे बिजली दी जा रही है। आस्था के प्रमुख केंद्र अयोध्या, काशी, मथुरा और गोरखपुर को विद्युत कटौती से मुक्त रखा गया है। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने के लिए रात के दो-दो बजे तक मंत्रिमंडल कार्य कर रहा है।
विज्ञापन


जवाहरबाग कांड के मुख्य आरोपी रामवृक्ष यादव की डीएनए रिपोर्ट पर कहा कि यह मामला शुरू से ही संवेदनशील प्रतीत हो रहा था। इसी को देखते हुए न्यायालय द्वारा सीबीआई जांच कराई जा रही है। सीबीआई जांच में दूध का दूध, पानी का पानी हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश के ऊर्जा मंत्री ने कहा कि भ्रष्टाचार से मुक्ति और विकास की युक्ति के लिए नरेंद्र मोदी ने योगी को मुख्यमंत्री बनाया है। वह अपने उद्बोधन में योगी आदित्यनाथ को बार-बार महाराजजी-महाराजजी संबोधित करते नजर आए।

ब्रज के विकास के लिए संकल्पित है प्रदेश सरकार: लक्ष्मीनारायण
प्रदेश के धर्मार्थ एवं संस्कृति मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी ने पत्रकार वार्ता में कहा कि ब्रज चौरासी कोस क्षेत्र के विकास के लिए प्रदेश सरकार दृढ़ संकल्पित है। अगले साल अधिक माह से पहले यूपी में आने वाला ब्रज चौरासी कोस क्षेत्र हरियाणा और राजस्थान से बेहतर व सुंदर दिखाई देगा।

यमुना की अविरल व निर्मल धारा के लिए कें द्र और प्रदेश सरकार मिलकर कार्य कर रहीं हैं। प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा के लिए और कानून का राज स्थापित करने के लिए एंटी रोमियो अभियान की शुरुआत कर योगी ने एक साहसिक कदम उठाया है।

धर्म रक्षा संघ ने किया मंत्रियों और विधायक का अभिनंदन
धर्म रक्षा संघ की ओर से सोमवार को गोविंद विहार में जनप्रतिनिधियों का संत आशीष एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया। इसमें प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा, धर्मार्थ एवं संस्कृति मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी और बलदेव विधायक पूरन प्रकाश का नागरिक अभिनंदन किया गया।


ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा और धर्मार्थ एवं संस्कृति मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी ने कहा कि पूरे प्रदेश में अब किसी भी मंदिर का अधिग्रहण सरकार द्वारा नहीं किया जाएगा। समारोह में संत गोविंदानंद तीर्थ, महामंडलेश्वर चित्तप्रकाशानंद, स्वामी महेशानंद सरस्वती, स्वामी ज्ञानानंद, महंत राजेंद्र दास, महंत फूलडोल बिहारीदास, स्वामी आदित्यानंद, धर्म रक्षा संघ के संयोजक आचार्य बद्रीश, अध्यक्ष सौरभ गौड़, मृदुलकांत शास्त्री, महामंडलेश्वर नवलगिरी महाराज, लक्ष्मीनारायण पाठक, पालिकाध्यक्ष मुकेश गौतम, रासाचार्य स्वामी रामप्रसाद शर्मा, नरेंद्र अग्रवाल, भाजपा नगर अध्यक्ष राजेश पंडित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed