फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Notice to contractor after open gym equipment found defective

Mathura News: ओपन जिम का सामान खराब मिलने पर ठेकेदार को नोटिस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2024 04:21 AM IST
विज्ञापन
Notice to contractor after open gym equipment found defective
मथुरा। बलदेव विकास खंड की झरौटा ग्राम पंचायत की ओपन जिम में लगे उपकरण एक साल भी नहीं चल पाए। इनमें कुछ उपकरण टूट चुके हैं तो कुछ खराब हो चुके हैं। निरीक्षण में कमियां मिलने पर डीपीआरओ ने ठेकेदार को चेतावनी नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत झरौटा में हुए विकास कार्यों की पोल खुल गई है। ग्राम पंचायत का निरीक्षण करने पहुंचीं जिला पंचायत राज अधिकारी को कई खामियां मिलीं। जिला पंचायत राज अधिकारी किरण चौधरी ने बताया कि निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत की ओपन जिम में लगा अधिकांश सामान खराब मिला। व्यायाम करने के लिए लगाए गए कई उपकरण टूटे मिले। कई की हालत एकदम खराब थी।
विज्ञापन


सभी उपकरण करीब 6 महीने पहले ही ओपन जिम में लगाए गए थे। इतनी जल्दी उपकरण कैसे खराब हो गए। इसकी जांच करवाई जा रही है। संबंधित ठेकेदार को चेतावनी नोटिस जारी किया गया है। इसके अलावा पंचायत घर, आयुष्मान केंद्र, स्कूलों का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में साफ-सफाई की व्यवस्था भी संतोषजनक नहीं मिली। पंचायत घर के पास ही कूड़े का ढेर भी लगा हुआ मिला। जिसे तुरंत जेसीबी से हटाने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधान ने नियम ताक पर रखकर करीबी के घर के सामने बिछवाया खड़ंजा
निरीक्षण के दौरान ग्राम प्रधान की मनमानी भी डीपीआरओ की पकड़ में आई। डीपीआरओ ने बताया कि प्रधान ने नियम दरकिनार कर अपने करीबी के घर के सामने खड़ंजे का निर्माण किया है। ये वित्तीय अनियमितता है। प्रधान से मामले पर स्पष्टीकरण तलब किया गया है। वहीं, निरीक्षण के दौरान पंचायत का कंप्यूटर और प्रिंटर कार्यालय से गायब था।


डीपीआरपो ने जब जानकारी ली तो पता चला कि प्रधान सरकारी कंप्यूटर और प्रिंटर को अपने घर उठा ले गए हैं। वहीं, ग्राम पंचायत में तैनात सफाई कर्मचारी ऋषि कुमार बिना सूचना के अनुपस्थित मिला। डीपीआरओ ने नोटिस जारी करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed