फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   not police family caught arrested the accused who threw the teenager from the roof in mathura

मथुरा: छेड़छाड़ का विरोध करने पर मनचलों ने किशोरी को दूसरी मंजिल से फेंका, रीढ़ की हड्डी टूटी, वीडियो वायरल होने के बाद जागी पुलिस

Wed, 23 Jun 2021 07:59 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 23 Jun 2021 07:59 PM IST
सार

सोमवार की रात छाता के कसबे में एक मकान में घुसकर तीन युवकों ने 17 साल की किशोरी से छेड़छाड़ की गई। किशोरी ने विरोध किया तो तीनों मनचले किशोरी को मकान की दूसरी मंजिल पर ले गए। यहां से धक्का देकर उसे नीचे फेंक दिया।

विज्ञापन
not police family caught arrested the accused who threw the teenager from the roof in mathura
मथुरा: बालिका को छत से फेंकने का सीसीटीवी फुटेज आया सामने - फोटो : वीडियो से ली गई तस्वीर

विस्तार

छाता कस्बे में एक किशोरी द्वारा छेड़छाड़ का विरोध करने पर तीन मनचलों ने उसे मकान की दूसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया। किशोरी की रीढ़ की हड्डी टूट गई। चीख पुकार सुनकर परिवार के सदस्यों ने भाग रहे दो युवकों को पल्सर बाइक समेत मौके पर पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि एक आरोपी मौका पाकर फरार हो गया। इस मामले को पुलिस दो दिनों तक दबाए रही लेकिन जैसे ही घटना का वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस हरकत में आई और मामला दर्ज किया गया। हालांकि पहले पुलिस अपनी पीठ थपथपाती रही कि उन्होंने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि ऐसी भी बातें कही जा रही हैं कि आरोपियों को परिवार के सदस्यों ने ही पकड़ा था।

विज्ञापन


यह सनसनीखेज वारदात सोमवार की रात 8.20 बजे छाता कस्बे में हुई। बाइक सवार तीन युवक मकान में घुसे। मकान के ग्राउंड फ्लोर और प्रथम तल पर किराए पर लोग रहते हैं, जबकि पीड़िता का परिवार दूसरी मंजिल पर रहता है। मनचलों ने घर में घुसते ही 17 साल की किशोरी से छेड़छाड़ शुरू कर दी। आरोप है कि किशोरी ने जब विरोध किया तो आरोपियों ने किशोरी को धक्का देकर नीचे फेंक दिया। 
विज्ञापन


किशोरी की चीख-पुकार सुनकर परिवार व आसपास के लोगों ने देखा कि उनकी बेटी जमीन पर तड़प रही थी। उसी वक्त भागते हुए दो आरोपियों को परिवार के सदस्यों ने दबोच लिया। किशोरी को तत्काल घायलावस्था में एक अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया। साथ ही परिवार के सदस्यों से कहा कि अगर रिपोर्ट लिखवाओगे तो बदनामी होगी, इसलिए चुप रहना। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को जैसे ही सीसीटीवी में कैद घटना का वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस अधिकारी हरकत में आए। एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर गए और पीड़ित परिवार से मिलकर मामले की पूरी जानकारी ली। पीड़ित पिता की तहरीर पर जानलेवा हमला, छेड़छाड़ आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। दो आरोपी अनीष और दिलीप निवासी आरपीएल होटल गिरफ्तार कर लिया गया है। तीसरा आरोपी कौशल अभी फरार है।

किशोरी को फेंकने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जल्द ही तीसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोपियां को कड़ी सजा दिलवाई जाएगी। -डॉक्टर गौरव ग्रोवर, एसएसपी


चर्चा यह भी है
कस्बा में चर्चा यह भी है कि किशोरी ने ही युवकों को घर पर बुलाया था। परिवार के सदस्य इससे नाराज थे और उन्होंने युवकों को एक कमरे में बंद कर दिया। किशोरी ने परिजनों से कहा कि ऐसा मत करो, अन्यथा मैं नीचे कूद जाऊंगी, लेकिन परिवार के सदस्यों ने युवकों को नहीं छोड़ा। इसी बीच किशोरी ने छलांग लगा दी। घर में लगे सीसीटीवी कैमरों में पूरी घटना कैद हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed