फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Not only the Kunj streets, but even the main roads in Vrindavan were jammed.

Mathura News: कुंज गलियां तो दूर वृंदावन के प्रमुख मार्गों पर भी लगा रहा जाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Oct 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
Not only the Kunj streets, but even the main roads in Vrindavan were jammed.
वृंदावन। कुछ लोगों ने गोवर्धन और भाई दूज पर्व एक ही दिन मनाया। जिससे वृंदावन के सभी प्रमुख मार्गों और कुंज गलियों में सुबह से जाम लगता रहा। दिनभर जाम के हालात से तीर्थयात्री परेशान होते नजर आए। सुबह आठ बजे से ही मांट तिराहा, रुक्मिणी विहार तिराहा और अटल्ला चुंगी पर लगे जाम के चलते यातायात व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई, जिससे स्थानीय निवासियों समेत दर्शनार्थियों को भी दिनभर भीषण जाम का सामना करना पड़ा। सुबह से शाम तक जाम से लोग जूझते रहे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बाहरी राज्यों से आने वाली गाड़ियां बैरियर लगे होने के बावजूद धड़ल्ले से शहर में प्रवेश करती रहीं। ट्रैफिक पुलिस के सिपाहियों ने खड़े होकर ड्यूटी तो पूरी की, लेकिन इस समस्या की ओर कोई ध्यान ही नहीं दिया। होमगार्ड के भरोसे चौराहों का ट्रैफिक रेंग रेंग कर चलता रहा। कई स्थानों पर तो स्थानीय लोगों की मदद से यातायात को निकाला गया। जाम में फंसे लोग लगातार प्रशासन को कोसते नजर आए।
विज्ञापन

कार्तिक मास में वृंदावन के प्रमुख मंदिरों में लोग दूर दराज से ठाकुरजी के दर्शन करने के लिए आते हैं। श्रीबांकेबिहारी मंदिर, प्रेम मंदिर, इस्कॉन मंदिर, राधारमण मंदिर, गोविंद देव मंदिर, शाहजी मंदिर, श्रीमदनमोहन मंदिर, रंगजी मंदिर और ठाकुर श्रीराधा दामोदर मंदिर सहित अन्य मंदिरों में पूरे माह श्रद्धालुओं की भीड़ रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed