फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   no water, in drain, for crop, agricutural, farmer, mathura

रजबहा व माइनरों में पानी न आने से किसान परेशान

Fri, 10 Jul 2020 06:18 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2020 06:18 PM IST
विज्ञापन
no water, in drain, for crop, agricutural, farmer, mathura
मथुरा। धान रोपाई का पीक समय चल रहा है। रजबहा व माइनरों में पानी न आने से किसान परेशान हैं। सिंचाई विभाग के अधिकारी कुंभकर्णी नींद सो रहे हैं। किसान सिंचाई विभाग के अधिकारियों के घेराव की योजना बना रहे हैं।
विज्ञापन

शेरगढ़ रजबहा में लाड़पुर तक तो पानी आ रहा है। उसके आगे एक नहीं है। इसमें एक जनप्रतिनिधि व उसके गुर्गों की शह पर क्षेत्र के किसानों ने कई स्थानों पर रजबहा में अवैध रूप से बंध लगा लिए हैं। इससे पानी आगे नहीं बढ़ पाता है। चौमुंहा के किसान गोपीचंद सिसौदिया, मोहन पहलवान, द्वारिका यादव, अकबरपुर के सहदेव सिंह दरोगा आदि का कहना है कि शेरगढ़ रजबहा में रजबहा में लाड़पुर, पैगांव,. बर्चाबली आदि स्थानों पर किसानों ने रजबहा को एक मंत्री की शह पर अवैध रूप से गिट्टी आदि डाल कर दीवार लगा दी है।
विज्ञापन

इससे आगे पानी नहीं पहुंचता। उनका कहना है कि गत दिवस टेल के किसानों की पंचायत हुई थी, जिसमें पहले सिंचाई विभाग के अधिकारियों के घेराव का निर्णय लिया है, उसके बाद हजारों किसान उन बंधों को तोड़ने जाएंगे। चौमुंहा, आझई, भरतिया, सिहाना, छटीकरा, मघेरा, बाटी, अकबरपुर, तरौली, पिल्होरा के किसान परेशान हैं। भरतिया-चौमुंहा माइनर जलकुंभी से अटी पड़ी है। इससे माइनर में पानी नहीं पहुंचता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरसाना क्षेत्र की रांकौली माइनर में पानी न आने से 12 से अधिक गांवों के किसान परेशान हैं। बरसाना, नगला कनक सिंह, चिकसौली, डभाला, राकौली, नाहरा आदि गांवों के लोग सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। टैंटीगांव, सुरीर क्षेत्र के रजबहा व माइनरों में पानी न आने से किसान खेतों की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। लोग धान की रोपाई नहीं कर पा रहे हैं। जरारा रजबहा, परसोती गढ़ी माइनर, सुरीर माइनर, बेरा माइनर में अभी तक पानी नहीं छोड़ा गया है।
टैंटीगांव, सुरीर, हरनौल, राजागढ़ी, भदनवारा, परसोतीगढ़ी, जरारा, बेरा, बदनपुर, नयावास, नगला गढ़, नगला पाती, शीशागढ़ी, सिकंदरपुर, नगला जगरूपा, ओहावा, सरकोरिया, आदि गांवों के किसान परेशान है। हरीमोहन, गया प्रसाद, भरत सिंह, राधेश्याम, गुलाब सिंह, प्रेमहरी, रघुनाथ, कन्हैया लाल, मुकेश कुमार आदि पानी की मांग की है।

बलदेव रजबहा व माइनर सूखी पड़ी हैं। भाकियू के जिलाध्यक्ष राजकुमार तोमर, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष लेखराज सिंह, जयपाल छौंकर, गोपाल पांडेय, हरपाल प्रधान आदि ने आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed