फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   no result in anti pollution campagn of yamuna

करोड़ों खर्च नतीजा सिफर

Mon, 23 Feb 2015 12:20 AM IST
ब्यूूराे अमर उजाला
ब्यूूराे अमर उजाला Updated Mon, 23 Feb 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से जनवरी माह तक तैयार की गई प्रदूषण की रिपोर्ट पर नजर डालें तो यमुना का पानी किसी भी दृष्टि से उपयुक्त नहीं है। प्रदूषण भयावह है। आक्सीजन की मात्रा न्यूनतम स्तर 4 मिमी प्रति लीटर पर है। ये स्थिति यमुना में पिछले दो माह से बनी हुई है। इसका बड़ा कारण शहर के नालों का सीधे यमुना में गिरना है। ये नाले आसपास स्थापित औद्योगिक प्लांटों के जहरीले पानी को भी यमुना में गिरा रहे हैं।
विज्ञापन


 हालांकि नालों को यमुना में सीधे गिरने से रोकने के लिए करोड़ों रुपये खर्च हो रहे हैं लेकिन हालात से लगता है कि सिर्फ कागजों में ही। आंकड़ों में अहिल्यागंज स्थित एसटीपी की क्षमता 13.5 एमएलडी है। लेकिन मसानी पंपिंग स्टेशन का संचालन निरंतर न होने से इसका पूर्ण उपयोग नहीं किया जा रहा। ऐसे में ये भी पता नहीं है कि एसटीपी अपनी पूर्ण क्षमता पर चल सकती है या नहीं।
विज्ञापन


यमुनापार स्थित एसटीपी की क्षमता पूर्व में 14.5 एमएलडी थी, जिसमें अब 16 एमएलडी का इजाफा हो गया है। लेकिन ढाक के तीन पात। एसपीएस का संचालन न होने से एसटीपी तक शहर के नालों का पानी नहीं पहुंच पा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed