{"_id":"5ec7bb458ebc3e908728642f","slug":"no-mask-no-sainitizer-open-market-caumunha-mathura-mathura-news-agr4428854102","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानदारों और ग्राहकों की लापरवाही न पड़ जाए भारी 15-38-35","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकानदारों और ग्राहकों की लापरवाही न पड़ जाए भारी 15-38-35
विज्ञापन
चौमुंहा के बाजार में लगी लोगों की भीड़।
- फोटो : MATHURA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौमुंहा। कस्बा चौमुंहा के बाजार में दुकानदारों व ग्राहकों की लापरवाही कोरोना वायरस के संक्रमण को आमंत्रित कर सकती है। बाजार में 80 प्रतिशत दुकानदार व 90 प्रतिशत ग्राहक मास्क नहीं लगा रहे हैं। 95 प्रतिशत दुकानों पर सैनिटाइजर व हाथ धोने को साबुन व पानी नहीं है। दुकानों के सामने सोशल डिस्टेंसिंग के लिए कुछ दुकानदारों ने गोले तो बना दिए हैं, मगर न कोई इनका पालन कर रहा है।
बाजार में सुबह दुकान खुलते ही भीड़ उमड़ने लगती है। जितनी संख्या ग्राहकों की होती है, उससे अधिक संख्या तमाशा देखने वालों की रहती है। दो-दो, तीन-तीन बाइकों पर बैठ कर बाजार में फर्राटा भर रहे हैं। इससे भी अधिक क्षेत्र की पुलिस की लापरवाही सामने आ रही है।
जैंत पुलिस ने पूरे कस्बे को कोरोना फाइटर्स के भरोसे छोड़ दिया है। तीन-चार दिन तो फाइटर्स ने काम किया, मगर कुछ लोगों के उनसे भिड़ने और बैरियर उखाड़ फैंकने के बाद वे भी मैदान छोड़ कर घर चले गए हैं। बाजार में सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। जब कोरोना फाइटरों ने इसकी शिकायत जैंत चौकी प्रभारी से की तो उन्होंने कह दिया कि बाजार में भीड़ लगती है तो लगने दो। फिलहाल पुलिस मजदूरों को घर पहुंचाने में लगी है।