{"_id":"5ee8b0c88ebc3e42b4102f09","slug":"no-mask-no-sainitizer-chalan-police-goverdhan-mathura-news-agr446333747","type":"story","status":"publish","title_hn":"मास्क व सैनिटाइजर बिना मिले दुकानदारों का किया चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मास्क व सैनिटाइजर बिना मिले दुकानदारों का किया चालान
विज्ञापन
गोवर्धन में हॉटस्पॉट क्षेत्र में ड्यूटी करते पुलिसकर्मी
- फोटो : MATHURA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोवर्धन। मास्क व सैनिटाइजर बिना मिले दुकानदारों का मंगलवार को चालान किया। हाथी दरवाजा बड़ा बाजार क्षेत्र में कोरोना संक्रमित मिलने के बाद भी दुकानदार नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। बैंक शाखाओं के बाहर भीड़ लग रही है। मंगलवार को पुलिस ने कार्रवाई की और 30 चालान काटे।
प्रभारी निरीक्षक लोकेश सिंह भाटी ने बताया कि बार-बार कहने के बाद भी दुकानदार व ग्राहक नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। हॉटस्पॉट एरिया में लोगों को घर से बाहर निकलने की मनाई है। सीएचसी प्रभारी डॉ. रूपेंद्र सिंह ने बताया कि मंगलवार को हॉटस्पॉट क्षेत्र हाथी दरवाजा से संक्रमित मिले व्यक्ति की दूसरी गली से दो लोगों की सैंपलिंग कराई गई है। इसी क्षेत्र के एक व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है।
सील एरिया में हो रहे झगड़े
हाथी दरवाजा क्षेत्र में रहने वाले कई परिवार घरों को छोड़ कर दूसरी जगह रहने चले गए हैं। मंगलवार को हॉटस्पॉट क्षेत्र में सील लगाने को लेकर कई जगह झगड़े होते दिखाई दिए। प्रशासन की ओर से हाथी दरवाजा क्षेत्र में कम एरिया को लेकर सुबह कई दुकानदारों में कहासुनी हुई। नगर पंचायतकर्मी हॉटस्पॉट क्षेत्र को बढ़ाने के लिए आए थे। डीग अड्डा व बरसाना रोड पर लगी सील को लोगों ने हटाने की मांग की है। स्थानीय बनवारी सिंह का कहना है कि इस क्षेत्र के संक्रमित मिले व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। फिर भी सील नहीं खोली गई है।