फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   no entry of heavy vehicles in vrindavan due to hariyali teej

चार दिन तक वृंदावन में प्रवेश नहीं कर सकेंगे बाहरी वाहन, ये है वजह

Sat, 11 Aug 2018 01:15 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला वृंदावन (मथुरा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला वृंदावन (मथुरा) Updated Sat, 11 Aug 2018 01:15 PM IST
विज्ञापन
no entry of heavy vehicles in vrindavan due to hariyali teej
फाइल फोटो
हरियाली अमावस्या की सुबह से हरियाली तीज की रात तक वृंदावन में बाहरी चार पहिया सहित ट्रक और बसों का प्रवेश नहीं होगा। व्यवस्था 11 अगस्त शनिवार की सुबह से लागू कर दी गई है। 
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी रामपाल सिंह भाटी ने बताया कि 11 अगस्त शनिवार को हरियाली अमावस्या को भीड़ होने की संभावना को देखते हुए वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है। हरियाली तीज पर पर होने वाली भीड़ के मद्देनजर यह बड़ा बदलाव किया गया है।
विज्ञापन


बदली व्यवस्था के अनुसार अब नेशनल हाईवे 2 की ओर से वृंदावन आने वाले बड़े वाहन छटीकरा मार्ग पर मां वैष्णों देवी मंदिर के समीप और छोटे चार पहिया वाहनों को रुक्मिणी बिहार पार्किंग पर रोका जाएगा। मथुरा से आने वाले बड़े वाहनों को पागल बाबा के समीप दारुल पार्किंग पर पार्क किए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां बनाई गई पार्किंग

यमुना एक्सप्रेसवे की ओर से आने वाले बड़े वाहन पुल से पूर्व और छोटे वाहन पुल पार करने के बाद मंडी समिति पर बनाई जा रही पार्किंग स्थल पर खड़े कराए जाएंगे। वहीं जैंत के सामने से बने नए मार्ग से आने वाले वाहनों को छह शिखर मंदिर से पूर्व ही पार्किंग बनाकर रोका जाएगा। वहीं, नौ स्थानों पर बैरियर लगाए जाएंगे।

वन वे होगी दर्शन की व्यवस्था

हरियाली तीज पर ठाकुर बांकेबिहारी के हिंडोला दर्शन की व्यवस्था वन वे की जाएगी। इस व्यवस्था के तहत दर्शन के समय श्रद्धालु एक गेट से प्रवेश करेंगे और दूसरे से उन्हें निकासी दी जाएगी।

ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में पिछले 5 माह से बने फूल बंगला महोत्सव का भी हरियाली अमावस्या की शाम से समापन हो जाएगा। शनिवार को मंदिर में सुबह और शाम दोनों समय फूल बंगला सजाया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed