फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   no entry in vrindavan second day

दूसरा दिन भी ट्रायल पर खरा उतरा नो एंट्री प्लान

Sun, 24 Jan 2016 11:35 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Sun, 24 Jan 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
no entry in vrindavan second day
नई ट्रैफिक व्यवस्था ट्रायल में दूसरे दिन भी खरी उतरी। सड़कों पर कहीं जाम की स्थिति नहीं दिखी। हालांकि बनाए गए पार्किंग स्थलों पर भी वाहनों की संख्या कम रही। जाम से तो निजात मिली लेकिन पहले दिन के ट्रायल में रहीं समस्या भी रहीं।
विज्ञापन


पार्किंग स्थलों से टेंपो, आटो में मनमाना किराया वसूला गया। वाहनों की संख्या कम होने की समस्या भी रही। रविवार को प्रशासन ने विकलांग, बीमार लोगों के होने पर बाहरी वाहनों को भी अंदर जाने दिया। विवाह आयोजन में जा रहे लोगों को भी आमंत्रण पत्र दिखाने पर नगर में जाने की छूट दी गई।
विज्ञापन


नगर के छटीकरा-वृंदावन मार्ग, यमुना एक्सप्रेसवे, मथुरा-वृंदावन मार्ग और अन्य छ: नाकों पर बाहरी वाहनों को रोकने के लिए पुलिस बल सुबह से ही मुस्तैद दिखाई दिया। रविवार को भी पुलिसकर्मियों ने नए ट्रैफिक प्लान में कोई ढिलाई नहीं बरती। नगर में प्रवेश के लिए कई बार श्रद्धालु और पुलिसकर्मियों के बीच बहस भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


नए ट्र्रैफिक प्लान के तहत पुलिसकर्मियों ने बाहरी वाहनों को नगर में प्रवेश करने से रोका लेकिन कार पार्किंग के लिए बाध्य नहीं किया। जिसके चलते कई लोग सड़क किनारे ही वाहन खड़ा करके निकल गए। इस कारण प्रवेश मार्गों पर लगे बैरियरों पर जाम की स्थिति रही।

छटीकरा मार्ग पर अन्नपूर्णा पार्किंग स्थल, मथुरा मार्ग पर दारूक कार पार्किंग और यमुना एक्सप्रेसवे मार्ग पर बनी यमुना खादर पार्किंग में रविवार को वाहनों की संख्या कम देखी गई। सुबह वाहनों का आवागमन अधिक रहा लेकिन जैसे-जैसे दिन परवान चढ़ता गया वैसे-वैसे वाहनों की संख्या भी कम होती दिखी।

पार्किंग संचालकों का कहना था कि नए ट्रैफिक प्लान के बारे में अधिकांश श्रद्धालु और पर्यटकों को कोई जानकारी नहीं है। जिसके चलते नगर के अंदर जाने से रोका जाना उन्हें रास नहीं आ रहा है। कुछ श्रद्धालु तो बिना दर्शन किए ही लौट गए।

अवैध पार्किंग ठप
वृंदावन। प्रमुख मंदिरों, देवालयों के समीप बनी अवैध कार पार्किंग संचालक रविवार को प्रशासन के नये ट्रैफिक प्लान को कोसते नजर आए। नगर के बांकेबिहारी मंदिर, गोविंद देव मंदिर, रंगनाथ मंदिर के समीपवर्ती किशोरपुरा, गौतम पाड़ा, दुसायत, कालीदह, वीआईपी मार्ग, विद्यापीठ चौराहा आदि क्षेत्रों में अवैध पार्किंग स्थलों पर कोई वाहन नहीं दिखा।

रही अधिकारियों की नजर
वृंदावन। नए ट्रैफिक प्लान के दूसरे दिन ट्रायल पर भी प्रशासनिक अधिकारियों की नजर रही। सिटी मजिस्ट्रेट, एसपी सिटी शैलेष पांडेय, एसपी ट्रैफिक आशुतोष द्विवेदी नगर पालिका ईओ राम आसरे कमल ने निरीक्षण किया।

कई जगह विकलांग और बीमार लोगाें को लेकर जा रहीं गाड़ियों को नगर में प्रवेश करा दिया गया। एसपी सिटी शैलेष पांडेय ने बताया कि दो दिन के ट्रायल में संज्ञान में आई खामियों को दूर करने के प्रयास किए जाएंगे। लोगों की राय भी ली जाएगी।

विरोध में आए भाजयुमो, रालोद, ब्रजवासी पंडा सभा
वृंदावन। भारतीय जनता युवा मोर्चा, राष्ट्रीय युवा लोकदल और ब्रजवासी पंडा सभा ने नए ट्रैफिक प्लान का विरोध किया है।

रविवार को भाजयुमो और राष्ट्रीय युवा लोकदल की बैठक में भाजयुमो नगर अध्यक्ष अनूप अग्रवाल ने कहा कि नए ट्रैफिक प्लान से व्यापारी, पुरोहित, धर्मशाला और होटल संचालकों का व्यवसाय प्रभावित हो रहा है।

युवा रालोद अध्यक्ष विवेक महाजन ने कहा कि प्रशासन अपनी नाकामी से बचने के लिए इस तरह की योजनाएं बना रहा है। जिससे आज हजारों लोगों का रोजगार दांव पर लग गया है।

भाजपा नेता सुनील चतुर्वेदी, अखिल अग्रवाल ने कहा कि नगर में जाम की मुख्य समस्या का कारण ई-रिक्शा और टेंपा हैं। सुरेंद्र गौतम, श्याम सुंदर, संजीव अग्रवाल, राजेश पंडित, बिजेंद्र चौधरी, विमल गौतम, नितिन अग्रवाल, कृष्णदेव चौधरी, कृष्ण यादव आदि उपस्थित थे।


महेश शर्मा की अध्यक्षता में हुई ब्रजवासी पंडा सभा की बैठक में भी ट्रैफिक प्लान का विरोध किया गया। महामंत्री चंदप्रकाश शर्मा ने कहा कि नगर की सीमा के बाहर मंदिरों के दर्शनार्थ आने वाले श्रद्धालु व पर्यटकों के वाहनों को रोके जाने से सभी को भारी परेशानी हो रही है।

अमित गौतम, दीपक घाट वाला, राम गुरु, ब्रजेश शर्मा, राजेश गौतम, सुमित गौतम, रामनारायण ब्रजवासी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed