फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   No consensus reached boat operations stalled two demands

Mathura News: नहीं बनीं सहमति, नाविकों की दो मागों पर अटका नाव संचालन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
No consensus reached boat operations stalled two demands
वृंदावन। नावों के संचालन को शुरू करने को लेकर अधिकारियों और नाविकों के बीच मथुरा के राजा घाट पर बैठक हुई। प्रशासन ने नावों की रजिस्ट्रेशन शुल्क घटा दिया। इसके बावजूद भी नाविक दो मागों को लेकर अड़े हैं। नाविकों ने ऐलान किया कि जब तक उनकी दो मांगों पर विचार नहीं किया जाता तब तक वह नावों का रजिस्ट्रेशन नहीं कराएंगे और न ही नाव चलाएंगे।
विज्ञापन

मथुरा के राजा घाट पर महापौर विनोद अग्रवाल, नगर आयुक्त जग प्रवेश, मथुरा एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह के साथ नाविकों की बैठक हुई। नाविकों ने दस अप्रैल को यमुना में मोटरबोट डूबने की घटना में नाविक पप्पू पर की गई कानूनी कार्रवाई का विरोध किया। उन्होंने कहा कि उस घटना के लिए यमुना के घाटों पर कार्य करने वाले वाली कार्यदायी संस्था जिम्मेदार है, जिसने पॉटून पुल को हटाया और लगाने का प्रयास किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नाविक पर की गई कार्रवाई वापस ली जाए। नाविक बलवीर निषाद एवं बाबूलाल ने कहा कि बाहरी एजेंसियों से क्रूज एवं छोटी नावों का संचालन वृंदावन के घाटों के बीच न किया जाए। क्रूज का संचालन देवराह बाबा घाट से गाेकुल तक किया जाए। इन दो मांगों पर सहमति बनने पर ही नावों का रजिस्ट्रेशन और संचालन किया जाएगा। अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार ने बताया कि नगर निगम और नाविकों के बीच सहमति बन गई है। नावों के रजिस्ट्रेशन की दरों में कमी कर दी गई है और रजिस्ट्रेशन भी शुरु हो गए हैं। नाविकों की जो भी मांगें हैं वह अन्य विभागों से संबंधित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed