{"_id":"68224682b58189afa409db87","slug":"no-case-is-registered-in-the-police-station-on-the-basis-of-the-complaint-of-the-victim-mathura-news-c-369-1-mt11002-129447-2025-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: पीड़ित की तहरीर पर नहीं होता थाने में मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: पीड़ित की तहरीर पर नहीं होता थाने में मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
मथुरा। जमुनापार थाना क्षेत्र के पानी गांव स्थित गोशाला संचालिका बहनों को क्षेत्र के दबंगों ने शनिवार को घर में घुसकर पीटा। पीड़िता शिकायत करने थाने गईं तो घंटों बिठाए रखा। मामला अधिकारियों के संज्ञान में आया तब जाकर मेडिकल हुआ। घायल पीड़िता का आरोप है कि पुलिस ने अपने हिसाब से तहरीर बनवाकर मुकदमा दर्ज किया। वह इसकी शिकायत एसएसपी से करेंगी।
पानी घाट निवासी श्यामा श्याम गोशाला किशोरी कुंज निवासी कीर्ति मिश्रा और उनकी गुरु बहन संजुक्ता के साथ क्षेत्र के दबंगों ने मारपीट की। कीर्ति मिश्रा का आरोप है कि कई बार सूचना के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। वह स्वयं थाने गईं और घंटों बैठाए रखा। यहां एक दरोगा ने उन्हें अपने हिसाब से तहरीर बनाकर दी और उसे दूसरे कागज पर उतारने को बोला।
पीड़िता का आरोप है कि जो आरोप उन्होंने लगाए वह दरोगा ने तहरीर में नहीं लिखे। पुलिस के हिसाब से तहरीर लिखने के बाद ही मुकदमा दर्ज हुआ। मंगलवार को वह एसएसपी श्लोक कुमार से मुलाकात कर जमुनापार पुलिस की शिकायत करेंगी।
विज्ञापन
एसएसपी ने बताया कि सभी अधीनस्थों को पहले ही निर्देश दे रखे हैं कि पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा हो, यदि पीड़ित तहरीर लिखने की स्थिति में नहीं है तो उसकी पूरी बात सुनकर तहरीर लिखी जाए। यदि पीड़िता के आरोप तहरीर में नहीं लिखे गए हैं तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।