फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   nitin gadkari in vrindavan

‘रामायण-महाभारत हमारे प्रेरणाश्रोत, संत मार्गदर्शक’

Sat, 20 Feb 2016 10:02 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला वृंदावन
ब्यूरो, अमर उजाला वृंदावन Updated Sat, 20 Feb 2016 10:02 PM IST
विज्ञापन
nitin gadkari in vrindavan
महाभारत, रामायण हमारे प्रेरणाश्रोत और संत मार्गदर्शक हैं। यह बात केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने शनिवार को वात्सल्य महोत्सव में कही। वे वात्सल्य ग्राम आयोजित महोत्सव का बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने देश के वर्तमान हालातों पर कहा कि कल्याणकारी राज में राजाओं का काम धार्मिक मूल्यों को प्रबल बनाना है। आतंकी ताकतें सज्जन शक्ति को समाप्त करना चाहती हैं, प्रतिकार के लिए नहीं लेकिन समाज को धर्म, संस्कृति और सज्जनों की रक्षा के लिए शक्तिशाली बनाना ही होगा।
विज्ञापन


नितिन गडकरी ने कहा कि सरकार की भूमिका मर्यादित है लेकिन हम सब मिलकर धर्म-संस्कृति को संरक्षित करेंगे और देश को शक्तिशाली बनाएंगे। साध्वी ऋतंभरा के कार्यों को समर्थन देना हमारा कर्तव्य है। धर्म क्षेत्र में सेवा कार्य करने वाले संतों ने हमारे सामने आदर्श प्रस्तुत किया है। कुछ लोग हिंदू धर्म, हिंदुत्व के प्रति गलत नीतियां चलते हैं लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने इसकी सही व्याख्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सहिष्णुता हमारे देश और समाज का नैसर्गिक अंग है। हम इन्ही विचारों से परिवर्तन लाएंगे। सेवा करने वालों को सम्मानित और प्रोत्साहित किया जाएगा। 

कार्यक्रम के दौरान गडकरी ने स्वामी परमानंद महाराज और साध्वी ऋतंभरा के चरण छूकर आशीर्वाद लिया। मंच से योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा कि भारतीय ज्ञान और अनुसंधान के बल पर अनेक विदेशी कंपनियां उखाड़ फेंकी हैं, जो एक दो बची हैं वह भी शीघ्र शीर्षासन करती नजर आएंगी।

रामदेव ने बताया कि पतंजलि संस्थान के लिए लिया गया पांच सौ करोड़ रुपये का कर्ज चुका दिया है। अब जो भी आय होगी उसे अभावग्रस्त की सेवा में लगाएंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के सभी मंत्री गडकरी की तरह रफ्तार से काम करें तो देश 10-20 साल में शिखर पर पहुंच जाएगा।

योग गुरु ने अगले पांच साल में दिल्ली क्षेत्र में एक लाख बच्चों को भारतीय पद्धति पर शिक्षा देने वाले विश्वविद्यालय की स्थापना की बात कही। देश के सभी जिलों में भारतीय पद्धति के विद्यालय खोलने का भी एलान किया। इस दौरान जीएलए विश्वविद्यालय के कुलाधिपति नारायणदास अग्रवाल ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का स्वागत किया।


कार्यक्रम में भाजपा सांसद महेश गिरि, वृंदावन नगर पालिका चेयरमैन मुकेश गौतम, देवेंद्र शर्मा, विभोर प्रकाशम, डा संजय गोयल, गणेंद्र मेढतिया, मनोज त्यागी, उमाशंकर पालीवाल आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed