फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Nine claims will be heard simultaneously in court today

आज अदालत में होगी नौ दावों पर एक साथ सुनवाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jun 2022 09:09 PM IST
विज्ञापन
Nine claims will be heard simultaneously in court today
मथुरा। श्रीकृष्ण विराजमान व ठाकुर केशवदेव के भक्त बनकर ईदगाह की जमीन पर दावा करने के लिए अदालत में आगे आए भक्तगण शुक्रवार को सिविल जज सीनियर डिवीजन की अदालत में एक साथ सामने होेंगे। अदालत में एक साथ ९ वादों मेें करीब १५ प्रार्थना पत्रों पर सुनवाई की चुनौती होगी। सभी वादों मेें श्रीकृष्ण जन्मस्थान की 13.37 एकड़ जमीन से कब्जा हटाने की मांग की गई है।
विज्ञापन

जमीन से कब्जा हटवाने के लिए सबसे पहला वाद 25 सितंबर 2020 में सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता रंजना अग्निहोत्री आदि ने सिविल जज सीनियर डिवीजन की अदालत में दायर किया था, जिसमेें यूपी सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड, कमेटी ऑफ मैनेजमेंट ट्रस्ट शाही मस्जिद ईदगाह, श्रीकृष्ण जन्मभूमि ट्रस्ट व श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान को पक्षकार बनाया गया।
विज्ञापन

रंजना अग्निहोत्री आदि के वाद को सिविल जज सीनियर डिवीजन की अदालत ने 30 सितंबर 2020 को खारिज कर दिया था। वादी ने 12 अक्तूबर 2020 को जिला जज की अदालत में रिवीजन दाखिल किया। जिला जज ने इसे सुनवाई योग्य माना और सिविल जज सीनियर डिवीजन की अदालत में सुनवाई के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस वाद के बाद श्रीकृष्ण जन्मस्थान और ईदगाह को लेकर सिविल जज सीनियर डिवीजन की अदालत में वाद दायर करने का सिलसिला शुरू हो गया। अदालत में दाखिल किए गए वादों में से ९ वादों में वादकारियों द्वारा दिए गए विभिन्न प्रार्थना पत्रों पर सुनवाई शुक्रवार को होनी है। इन सभी वादोें में सिविल जज सीनियर डिवीजन की अदालत ने एक जुलाई की तारीख तय की गई है। जून में कोर्ट का अवकाश होने के कारण सभी को एक जुलाई की तिथि दी गई है।

इन वादों में होनी है सुनवाई
- ठाकुर केशव देव महाराज विराजमान मंदिर कटरा केशव देव में जय भगवान गोयल, सौरभ गौड़, राजेंद्र माहेश्वरी व महेंद्र प्रताप सिंह वाद संख्या ९५०/२०।
- हिंदू आर्मी चीफ मनीष यादव के वाद संख्या 152/21।
- मंदिर कटरा केशवदेव के सेवायत पवन कुमार शास्त्री के वाद संख्या 107/20।
- अनिल कुमार त्रिपाठी के वाद संख्या 252/21।
- दिनेश चंद शर्मा के वाद संख्या 174/21।
- जितेंद्र सिंह विशेन के वाद संख्या 620/21।
- गोपाल गिरी के वाद संख्या 683/21।
- पंकज सिंह के वाद संख्या 777/21।
- रंजना अग्निहोत्री आदि के वाद में होनी है सुनवाई।
इन प्रार्थना पत्रों पर भी होनी है सुनवाई
महेंद्र प्रताप सिंह आदि ने कोर्ट कमीशन नियुक्त करने, ईदगाह परिसर का आर्किलोजिकल सर्वे कराने, यथा स्थिति कायम करने, रिसीविर नियुक्त करने सहित करीब 7 प्रार्थना पत्र सिविल जज सीनियर डिवीजन की अदालत में दिए हुए हैं। सिविल जज सीनियर डिवीजन की अदालत में अखिल भारत हिंदू महासभा के कोषाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने ईदगाह में लड्डू गोपाल का अभिषेक और पूजा करने, गंगाजल से ईदगाह को शुद्ध करने, माइक पर अजान बंद करने के लिए प्रार्थना पत्र दाखिल किए हैं। मनीष यादव ने ईदगाह परिसर की निगरानी सीसीटीवी कैमरों से कराए जाने और आर्किलोजिकल सर्वे कराने के लिए प्रार्थना पत्र अदालत में दिया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed