Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Night shelters are full; people are spending the night relying on heaters.

Mathura News: रैन बसेरे फुल, हीटरों के सहारे गुजर रही रात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Dec 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
Night shelters are full; people are spending the night relying on heaters.
जिला अस्पताल के रेन बसेरे में हीटर पर हाथ सेकतें लोग। संवाद
मथुरा। नया साल आने में चंद दिन शेष हैं। धर्मनगरी में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या हर दिन बढ़ती जा रही है। ऐसे में रैन बसेरों में क्षमता से अधिक लोग पहुंच रहे हैं। इससे रैन बसेरे रात में फुल हो जाते हैं। लोग हीटर के सहारे रात गुजारने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन

देशभर से यहां आराध्य के दर्शन की लालसा लेकर आने वाले श्रृद्धालु बड़ी संख्या में रैन बसेरा में अपनी रात काट रहे हैं। शहर में जिला अस्पताल, स्टेशन के गेट नंबर तीन के बाहर, नया बस अड्डा और विश्राम घाट आदि स्थानों पर नगर निगम द्वारा रैन बसेरे बनाए गए हैं। रैन बसेरा के केयरटेकर ने बताया कि रोजाना शाम लगभग 6 बजे लोग आना शुरू कर देते हैं। रात 9-10 बजने तक रैन बसेरा फुल हो जाते हैं। सुबह लगभग आठ बजे से पहले सभी लोग चले जाते हैं। श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने के कारण रैन बसेरे फुल हो रहे हैं। बेड भर जाने के बाद जो लोग रह जाते हैं उनकी रात हीटर के सहारे गुजर रही है। जिला अस्पताल में बनाए गए रैन बसेरे में खाना, पेयजल, शौचालय, वाईफाई की भी सुविधा है।
विज्ञापन


---
अगर रैन बसेरा फुल हो रहे हैं तो जल्द ही अतिरिक्त व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाएगी। हालांकि अस्थायी रैन बसेरों में पर्याप्त बेड की व्यवस्था की गई है। -जग प्रवेश, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed