फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   NGT forms new committee to check pollution of brick kilns

एनजीटी ने ईंट भट्टों के प्रदूषण की जांच के लिए बनाई नई समिति

Wed, 18 Aug 2021 12:30 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
NGT forms new committee to check pollution of brick kilns
मथुरा। जनपद के 227 ईंट-भट्ठो का संचालन 16 दिसंबर तक नहीं हो सकेगा। एनजीटी ने ईंट-भट्ठो से होने वाले प्रदूषण को लेकर मांगी जांच रिपोर्ट को नकार दिया है और फिर से नई जांच समिति बनाकर ईंट भट्ठा संबंधी रिपोर्ट मांगी है। समिति को तीन माह का समय दिया गया है। न्यायालय की ओर से आगामी 16 दिसंबर को नई रिपोर्ट के आधार पर निर्णय दिया जाएगा।
विज्ञापन

जनपद में छाता और मांट क्षेत्र में करीब 227 ईंट भट्ठे हैं। मुकेश कुमार बनाम राज्य सरकार के नाम से एनजीटी में केस दर्ज हुआ। जिसके बाद एनजीटी के आदेश से सभी ईंट भट्ठे बंद कर दिए गए और एनजीटी की ओर से भट्ठों से होने वाले प्रदूषण की रिपोर्ट के लिए पूर्व में एक समिति गठित की। इसमें एसडीएम के अलावा प्रदूषण नियत्रंण बोर्ड से भी रिपोर्ट मांगी थी।
विज्ञापन

इस रिपोर्ट के बाद 12 अगस्त को एनजीटी में सुनवाई हुई। इस दौरान एनजीटी ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड व अधिकारियों की ओर से दी गई प्रदूषण संबंधी रिपोर्ट को नकार दिया। ईंट भट्ठों से होने वाले प्रदूषण की जानकारी के लिए नई समिति तैयार की है। इसकी जिम्मेदारी रिटायर्ड अनिल कुमार व आईआईटी दिल्ली एवं अन्य पांच सदस्यीय टीम को दी गई। यह टीम आगामी तीन माह बाद अपनी रिपोर्ट देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस समिति की रिपोर्ट को एनजीटी 16 दिसंबर को सुनवाई करेगी। ईंट भट्ठा एसोसिएशन के महामंत्री भानु प्रकाश वार्ष्णेय ने बताया कि वह एनजीटी के आदेश का सम्मान करेंगे और जो भी निर्देश होंगे मानक होंगे, उनको पूरा करेंगे। आगामी 16 दिसंबर को सुनवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed