फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   next haering on 6 january in case of parikrima marg

एनजीटी नहीं पहुंचे अफसर, अब 6 जनवरी को सुनवाई

Sat, 21 Dec 2019 12:09 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 21 Dec 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
next haering on 6 january in case of parikrima marg
मथुरा। नागरिकता संशोधन कानून के विरोध के कारण प्रदेश में पैदा हुए हालातों को देखते हुए गोवर्धन परिक्रमा संरक्षण के मामले में राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण (एनजीटी) में अफसरों की उपस्थिति नहीं हो सकी। इसमें खुद अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने हाजिरी का माफीनामा भेजते हुए अगली सुनवाई पर उपस्थित होने की बात कही है।
विज्ञापन

शुक्रवार को एनजीटी में गोवर्धन परिक्रमा संरक्षण के मामले की सुनवाई थी। लेकिन, अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव पीडब्ल्यूडी और मथुरा के डीएम सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित नहीं हुए। कोर्ट को अधिवक्ताओं ने स्थिति की जानकारी दी। इसके बाद कोर्ट ने सुनवाई की अगली तिथि 6 जनवरी निर्धारित कर दी है। गौरतलब रहे कि शुक्रवार को एनजीटी को गोवर्धन परिक्रमा से जुड़े सर्विस रोड के निर्माण में हो रही देरी सहित विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा करनी थी।
विज्ञापन

इसी के लिए पीडब्ल्यूडी के मुख्य सचिव सहित अपर मुख्य सचिव को भी तलब किया गया था। इस मामले के अधिवक्ता सार्थक चतुर्वेदी ने बताया कि अफसरों की गैर मौजूदगी के चलते अब सुनवाई की तिथि 6 जनवरी तय कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed