फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Newly elected MLAs visited temples, left for Lucknow

नवनिर्वाचित विधायकों ने मंदिरों में किए दर्शन, लखनऊ हुए रवाना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 11:37 PM IST
विज्ञापन
Newly elected MLAs visited temples, left for Lucknow
मथुरा। नवनिर्वाचित भाजपा के पांचों विधायकों ने मंदिरों में दर्शन करने के बाद जनता के बीच में समय बिताया। इसके बाद दोनों कैबिनेट मंत्री लखनऊ रवाना हो गए। वहीं, गोवर्धन के नवनिर्वाचित विधायक मेघश्याम ने दिल्ली का रुख कर लिया।
विज्ञापन

सूबे के उर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा, कैबिनेट मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी, मांट से निर्वाचित विधायक राजेश चौधरी, बलदेव के विधायक पूरन प्रकाश, गोवर्धन विधायक ठा. मेघश्याम सिंह ने जीत की घोषणा के बाद अपने समर्थकों के संग गुलाल की होली खेली। आवास पर देर रात तक लोगों का आना जाना रहा। शुक्रवार सुबह सभी मंदिरों में दर्शन करके जनता के मध्य चले गए। ऊर्जामंत्री ने बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन किए।
विज्ञापन

उसके बाद वह लखनऊ के लिए निकल गए। कैबिनेट मंत्री भी जनता से मिलने के बाद लखनऊ रवाना हो गए। लखनऊ में शाम को कैबिनेट मीटिंग में इन दोनों मंत्रियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मांट के निर्वाचित विधायक बांकेबिहारी के दर्शन करके सीधे विधानसभा क्षेत्र में पहुंचे। यहां पर जनता से मुलाकात करके जीत का आभार जताया। बलदेव के विधायक ने अपना पूरा समय जनता के मध्य काटा। यहां पर जनता का आभार जताते दिखे। संभावना जताई जा रही है कि होली के बाद ही मंत्रीमंडल का शपथ ग्रहण समारोह होगा और विधायकों की शपथ होगी। होलिकाष्टक के कारण ऐसा होना बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed