फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   newly arrived Municipal Commissioner took charge After visiting Bihariji temple

Mathura: बिहारीजी के दर्शन के बाद नवागत नगर आयुक्त ने संभाला चार्ज, अधीनस्थों से ली विकास कार्यों की जानकारी

Sat, 17 May 2025 09:58 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अरुन पाराशर Updated Sat, 17 May 2025 09:58 PM IST
सार

श्रीबांकेबिहारी के दर्शन के बाद नवागत नगर आयुक्त ने चार्ज संभाला। शहर में हो रहे विकास कार्यों की अधीनस्थों से जानकारी ली। कार्य प्रगति से करने पर भी जोर दिया।

विज्ञापन
newly arrived Municipal Commissioner took charge After visiting Bihariji temple
बांकेबिहारी मंदिर में नवागत नगर आयुक्त। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा में श्रीबांकेबिहारी का आशीर्वाद लेने के बाद शनिवार को नवागत नगर आयुक्त जग प्रवेश ने पदभार संभाल लिया है। साथ ही अधिकारियों से नगर निगम के चल रहे कार्यों की जानकारी ली और कार्य प्रगति पर जोर दिया।
विज्ञापन


दरअसल, शासन ने बृहस्पतिवार को यहां के नगर आयुक्त शशांक चौधरी का तबादला कर उन्हें उत्तर प्रदेश इन्वेस्ट का अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी बनाया। उनके स्थान पर बरेली के मुख्य विकास अधिकारी जग प्रवेश को यहां का नया नगर आयुक्त बनाया। जग प्रवेश पूर्व में मथुरा में एसडीएम महावन एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट के पद पर रह चुके हैं। वह वर्ष 2018 बैच के आईएएस हैं।
विज्ञापन


शनिवार को उन्होंने वृंदावन में आराध्य के दर्शन करने के बाद पदभार संभाला। इसके बाद सभी अधिकारियों से परिचय किया और नगर निगम में चल रहे कार्यों की जानकारी की। अधिकारियों ने उनका पुष्पगुच्छ भेंट स्वागत किया। इसके बाद वह डीएम चंद्र प्रकाश सिंह आदि अधिकारियों से मिले। शाम तक वह कार्यालय में बैठे। कुछ पार्षदों ने भी उनसे मुलाकात की। नवागत नगर आयुक्त ने महापौर विनोद अग्रवाल से उनके आवास पर जाकर शिष्टाचार मुलाकात की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed