फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   new executive committee of Chhata Bar Association sworn in

Mathura News: छाता बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
new executive committee of Chhata Bar Association sworn in
छाता। तहसील सभागार में शनिवार को छाता बार एसोसिएशन की नवीन कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जिला जज विकास कुमार ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। उन्होंने अधिवक्ताओं से जनहित में कार्य करने, बार और बेंच के बीच बेहतर तालमेल बनाए रखने का आह्वान किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ जिला न्यायाधीश विकास कुमार ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने जिला जज विकास कुमार, सीजेएम उत्सव गौरव राज, सीनियर डिवीजन सिविल जज अनुपम दीक्षित, जूनियर डिवीजन सिविल जज अविरल उमराव और जेएम सुमित कुमार को दुपट्टा पहनाकर व भगवान श्रीकृष्ण की छवि भेंट कर सम्मानित किया गया। वरिष्ठ अधिवक्ता एवं चुनाव अधिकारी सुरेंद्र कुमार की देखरेख में नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने शपथ ग्रहण की।
विज्ञापन

शपथ लेने वालों में बार के नवीन अध्यक्ष राजेश पालीवाल, उपाध्यक्ष संजय गोस्वामी, सचिव सुनील कुमार पांडेय, संयुक्त सचिव ओमप्रकाश ठाकुर, कोषाध्यक्ष सत्य प्रकाश शामिल थे। जिला जज विकास कुमार ने कहा कि अधिवक्ताओं की समाज में महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि बार और बेंच एक ही रथ के दो पहिये हैं। यदि दोनों के बीच सामंजस्य रहे, तो वादकारियों को सुलभ और त्वरित न्याय मिलता है। समारोह के अंत में नवीन कार्यकारिणी ने तहसील के वरिष्ठ अधिवक्ताओं के योगदान को सराहा गया। इसमें एसके वाष्णेय, होती लाल तिवारी, गोविंद राम शर्मा, राधा कृष्ण यदुवंशी, नरेश सिसोदिया, साहब सिंह, सुरेंद्र सिंह, मुरारी लाल पचौरी, राजेश शर्मा, अजय सिंह यदुवंशी और लेखराज सिंह सहित अन्य वरिष्ठों को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed