फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   new born found in mathura

सड़क किनारे मिली नवजात, अब जिला अस्पताल में

Mon, 02 May 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला मथुरा
अमर उजाला मथुरा Updated Mon, 02 May 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
new born found in mathura
सड़क किनारे मिली नवजात, अब जिला अस्पताल में - फोटो : अमर उजाला
यमुनापार क्षेत्र में सोमवार को सुबह सड़क किनारे ईंटों के ढेर पर पड़ी मिली नवजात को जिला अस्पताल में रखा गया है। 
विज्ञापन


यमुना पुल के समीप चश्मे की दुकान लगाने वाले युवक नंदू निवासी तिवारीपुरम् को सुबह करीब 8.30 बजे दुकान के पास ही नवजात कन्या रोती हुई मिली। नंदू ने आसपास काफी पूछताछ की लेकिन नवजात के अभिभावकों पता नहीं लगने पर वह उसे लेकर यमुनापार चौकी पहुंचे।

यहां पुलिसकर्मियों ने बच्चों के लिए काम करने वाली संस्था चाइल्ड लाइन को फोन कर सूचित किया। जानकारी मिलने पर संस्था के स्वयंसेवक पंकज सोलंकी, कृष्णा कुमार और शशि सक्सेना चौकी पहुंचे। यहां कागजी कार्रवाई पूरी कर कन्या को जिला महिला अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन


अस्पताल में उसे नए बने एसएनसीयू वार्ड में रखा गया। नवजात की हालत सही होने के बाद उसे संस्था चाइल्ड लाइन ने राजकीय शिशु सदन पहुंचा दिया। लेकिन, शिशु सदन में इतने छोटे बच्चों के लिए सुविधा न होने के चलते फिर से जिला अस्पताल पहुंचा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नाल पर लगा था कोड क्लैम्प
सड़क किनारे ईंटों के ढेर के पास मिली एक दिन की नवजात कन्या की नाल पर कोड क्लैंप लगी हुई थी। जिला अस्पताल में कन्या का उपचार करने वाली डॉ. अंशु शर्मा ने बताया कि नाल पर कोड क्लैंप लगे होने का अर्थ है कि कन्या का जन्म घर में नहीं वरन किसी अस्पताल में हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed